फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Skin Care Tips: बारिश में भीगने के बाद हो रही खुजली तो ये घरेलू नुस्खे अपनाएं, तुरंत मिलेगा आराम

Mon, 02 Jun 2025 12:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Monsoon Skin Care Tips: यदि आपके शरीर में बारिश में भीगने के बाद खुजली होने लगती है तो कुछ नुस्खे आजमाकर देख लें। इन घरेलू नुस्खों से आपको तत्काल राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
1 of 7
बारिश में भीगने के बाद हो रही खुजली तो ये घरेलू नुस्खे अपनाएं - फोटो : Adobe stock
Monsoon Skin Care Tips: वैसे तो बारिश का मौसम अपने साथ काफी खुशियां लेकर आता है, लेकिन कई बार इसी मौसम की वजह से काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी होती है उन लोगों को जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है।
 
बारिश के इस मौसम में थोड़ा सा भी भीगने से उनकी त्वचा पर खुजली होने लगती है। यही खुजली आगे जाकर फंगल इंफेक्शन का कारण भी बन जाती है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आप अपने घर बैठे ही बिना दवाईयों से इस खुजली से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ आसान नुस्खे आजमाने होंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
नीम के पानी से नहाएं - फोटो : freepik

नीम के पानी से नहाएं

यदि आपके घर के आस-पास कहीं नीम का पेड़ है तो उससे नहाकर आप इस खुजली को दूर कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें। अब इस पानी को छानकर ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसी पानी से नहाएं।
विज्ञापन

3 of 7
नीम के पानी से नहाएं - फोटो : freepik.com
नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण शरीर की खुजली को गायब कर देंगे। चाहें तो नीम के पानी को रुई की मदद से भी शरीर पर लगा सकते हैं। इससे भी आपको तत्काल राहत मिलेगी। 

 

4 of 7
एलोवेरा जेल लगाएं - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल लगाएं

यदि आपको इस खुजली से तुरंत राहत चाहिए तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। घर में मौजूद एलोवेरा जेल भी बारिश के गंदे पानी से होने वाली खुजली को दूर करने का काम करेगा।
विज्ञापन

5 of 7
एलोवेरा जेल लगाएं - फोटो : Freepik.com
इसके लिए यदि आप ताजा एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करेंगे तो ये आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। ताजा एलोवेरा जेल में भी ठंडक और हीलिंग वाले गुण होते हैं, जो त्वचा की खुजली को तत्काल सही करने में आपकी मदद करेंगे। 
 
विज्ञापन

6 of 7
कपूर और नारियल का तेल - फोटो : Adobe stock
कपूर और नारियल का तेल

यदि आपको लग रहा है कि त्वचा कि ये खुजली लगातार बढ़ती जा रही है तो कपूर और नारियल का तेल भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा नारियल का तेल लेकर उसमें एक चुटकी पिसा हुआ कपूर मिक्स करें। अब इसे रुई की मदद से अपनी स्किन पर लगाएं। ये पेस्ट भी त्वचा की खुजली को कंट्रोल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कपूर और नारियल का तेल - फोटो : Adobe stock
कपूर एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है, जबकि नारियल का तेल त्वचा की नमी को बरकरार रखेगा।  इसका इस्तेमाल एक बार पैच टेस्ट करने के बाद ही करें, क्योंकि कपूर हर किसी को सूट नहीं करता है।
 
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें