फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avoid These Mistakes: घरेलू नुस्खे अपनाने का है शौक तो इन बातों का ध्यान रख लें, वरना खो जाएगी त्वचा की रंगत

Fri, 23 May 2025 01:41 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mistakes To Avoid For Skincare: यदि आप घरेलू नुस्खे अपनाते हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें, वरना ये आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
घरेलू नुस्खे अपनाने का है शौक तो इन बातों का ध्यान रख लें - फोटो : Adobe stock
Mistakes To Avoid For Skincare: स्किन केयर प्रोडक्ट्स काफी महंगे आते हैं, और वो ज्यादा असरदार भी नहीं होते। इसी वजह से लोगों का झुकाव अब घरेलू नुस्खों की तरफ हो रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी घरेलू नुस्खों पर भरोसा करने लगी हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करते समय की गई गलतियां आपके चेहरे को खूबसूरत बनाने की बजाये उसे बिगाड़ सकती हैं।

यही वजह है कि हम आपको इस लेख में इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आप घरेलू नुस्खे आजमाकर भी अपनी स्किन को ग्लो करा सकें। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ बातों का ध्यान रखना है। 
विज्ञापन

2 of 8
स्किन टाइप का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock

स्किन टाइप का ध्यान रखें

जो लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, उन्हें अक्सर ऐसा लगता है कि वो कभी भी और कुछ भी चेहरे पर लगा सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। हकीकत में हर स्किन टाइप के लिए अलग सी चीजें इस्तेमाल की जाती हैं, तभी वो असर दिखाती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
स्किन टाइप का ध्यान रखें - फोटो : Freepik
जैसे कि अगर आप नींबू, बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट जैसी चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये ऑयली स्किन वालों के लिए तो अच्छा रहेगा, लेकिन यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो ये चीजें दिक्कत पैदा कर सकती हैं।
 

4 of 8
पैच टेस्ट है सबसे जरूरी - फोटो : iStock

पैच टेस्ट है सबसे जरूरी

जिस तरह से कोई भी स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के लिए पहले पैच टेस्ट किया जाता है, ठीक उसी तरह से आपको घरेलू आजमाने से पहले भी पैच टेस्ट करना चाहिए। बिना पैच टेस्ट के ये आपको परेशान कर सकती है।
विज्ञापन

5 of 8
पैच टेस्ट है सबसे जरूरी - फोटो : Adobe stock
पैच टेस्ट के लिए सामग्री को सबसे पहले हाथ के पीछे या कान के नीचे पैच टेस्ट करें। 24 घंटे में कोई जलन या रिएक्शन नहीं हो तो ही इस्तेमाल करें।

 
विज्ञापन

6 of 8
पैच टेस्ट है सबसे जरूरी - फोटो : Freeepik.com
नींबू के इस्तेमाल के समय बरतें सावधानी

घरेलू नुस्खों में नींबू का इस्तेमाल काफी किया जाता है। ऐसे में इस समय आपको अवश्य ही सावधानी बरतनी चाहिए। इसके लिए नींबू का पहले तो पैच टेस्ट कर लें। इसके बाद चाहें तो इसका इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि इसके इस्तेमाल के बाद तुंरत धूप में तो कभी न निकलें। इससे सनबर्न हो सकता है। 

 
विज्ञापन

7 of 8
एक ही हफ्ते में कई नुस्खे ट्राई न करें - फोटो : Adobe stock
एक ही हफ्ते में कई नुस्खे ट्राई न करें

अक्सर लोग जल्दी ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए एक साथ कई नुस्खे आजमा लेते हैं। ऐसा करने से त्वचा पर ग्लो आए या न आए लेकिन परेशानियां जरूर आ जाएंगी। कई चीजों का असर थोड़ा देर से होता है। इसलिए कोई भी नुस्खा आजमाकर थोड़ा इंतजार करें, उसके बाद ही नयी चीज को ट्राई करें। 

 
विज्ञापन

8 of 8
थोड़ी सी परेशानी पर डॉक्टर से मिलें - फोटो : Adobe stock
थोड़ी सी परेशानी पर डॉक्टर से मिलें

यदि किसी तरह का नुस्खा आजमाने के बाद आपके चेहरे पर थोड़ी सी भी दिक्कत हो रही है तो तुरंत चेहरा धो लें और स्किन के डॉक्टर से बात करें। याद रखें कि बिगड़ती हालत में सिर्फ डॉक्टर ही आपकी मदद कर सकता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें