फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से चेहरे की रंगत पड़ गई है फीकी तो इन तरीकों से वापस आ जाएगा निखार

Sat, 02 Nov 2019 06:39 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixa
आजकल के धूल-धुएं और प्रदूषण भरे माहौल में रोज घर से बाहर निकलने वालों के लिए सबसे बड़ी समस्या चेहरे की खोती और फीकी होती रंगत है। लेकिन वक्त की कमी की वजह से अगर आप पार्लर नहीं जा पाती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर पर आसानी से और फटाफट कुछ नुस्खों को अपना कर चेहरे पर पुराना वाला नूर वापस लाया जा सकता है। तो चलिए जानें क्या है वो घरेलू नुस्खें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अगर आपको चेहरे पर हमेशा खिला-खिला ग्लो लाना है तो स्क्रब करने की आदत डालें। इससे चेहरे के पोर्स में गई गंदगी निकलती है और चेहर साफ दिखता है। चीनी और कुछ बूंद नींबू के रस को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब दस मिनट तक मसाज करने के बाद पानी से धो दें। सप्ताह में कम से कम तीन बार इसका इस्तेमाल चेहरे की खोई रंगत वापस लाने में मदद करेगी।
विज्ञापन

3 of 4
ऐलोवेरा जेल
चेहरे पर बेदाग और निखरी हुई रंगत चाहिए तो ऐलोवेरा जेल किसी वरदान से कम नहीं है। रोज ऐलोवेरा जेल को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। कुछ ही दिनों में चेहरा खिला हुआ नजर आने लगेगा।
विज्ञापन

4 of 4
हल्दी त्वचा की रंगत निखारने में बहुत मदद करती है। एक चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी को मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को चेहरे और गले पर लगा कर छोड़ दें। जब पेस्ट सूख जाए तो चेहरे को धो लें। चेहरे की रंगत को निखारने के लिए इन आसान से तरीकों का इस्तेमाल आप किसी भी वक्त कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें