फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोने के 2 दिन बाद ही बाल हो जाते हैं चिपचिपे? ये नुस्खे हैं कारगर

Tue, 28 Feb 2017 05:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : getty images
गर्मियां शुरू होने वाली हैं ऐसे में गंदे और चिपचिपे बालों की समस्या का सामना हर किसी को करना पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल जल्दी गंदे और चिपचिपे न हों तो ये चीजें आपकी मदद कर सकती हैं-
विज्ञापन

2 of 5
एक मग पानी में नींबू की कुछ बूदें मिलाएं। शैंपू करने के बाद इससे अपने बालों को धोएं। नींबू में एसिडिक गुण पाया जाता है जो आपके बालों को जल्दी चिपचिपा होने से बचाता है।
विज्ञापन

3 of 5
अंडे से भी आप इस समस्या का समाधान पा सकते हैं। अंडे का पीला भाग निकालकर उसमें नींबू की कुछ बूदें मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। इसको अपने बालों में 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से बाल धो लें। ये आपके बालों को मुलायम और सिल्की बनाता है। 

4 of 5
- फोटो : getty images
बेकिंग सोडा त्वचा और बाल से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान है। 3 टेबलस्पून बेकिंग सोडा को पानी में मिला लें। इस मिक्सचर को अपने बालों और उसकी जड़ों में लगाएं। 20 मिनट के बाद बालों को अच्छे शैंपू से धो लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Getty Images
काली चाय आपकी इस समस्या से आपको निजात दिला सकता है। एक कप पानी में 2 चम्मच चायपत्ती डालकर  उसे 10 मिनट के लिए उबालें। इसे छान लें। ठंडा हो जाने पर इससे बालों में लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद किसी हल्के शैंपू से बालों को धो लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें