फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केले से निखारें रंगत, बाल भी हो जाएंगे सिल्की-सिल्की

Mon, 27 Feb 2017 01:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
केला आसानी से हर सीजन में उपलब्ध होने वाला फल है। इसका इस्तेमाल करके आप बला की खूबसूरती पा सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए कि कैसे केले का इस्तेमाल करके आप त्वचा की हर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
केला आपके चेहरे के लिए मॉश्चराइजर का काम करता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो पके हुए केले को मैश करके अपने चेहरे पर लगाएं। इसमें विटामिन ए पाया जाता है जो थकी हुई ड्राई स्किन से निजात दिलाता है।
विज्ञापन

3 of 7
अपने चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए भी आप केले का इस्तेमाल कर सकते हैं। केले को मैश करके उसमें थोड़ा सा शहद मिला लें। इसको नियमित अपने चेहरे पर लगाएं। टैनिंग से निजात मिलेगा और आपका रंग भी निखरेगा।

4 of 7
अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो पके हुए केले को मसलकर उसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। ये पेस्ट विटामिन सी से भरपूर होता है। इसे 25 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। एक हफ्ते में फर्क आप खुद देखेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
केला स्किन के डेड सेल्स को हटाने में भी काफी मददगार है। इसको आप स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। केले को मसलकर उसमें एच चम्मच चीनी मिलाएं। इसको अपने चेहरे पर लगाकर गोलाई में हल्के हाथों से रगड़ें। ये मुरझाई हुई त्वचा से आपको निजात दिलाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
फटी एड़ियों से निजात पाने का भी ये एक अच्छा तरीका है। इसके लिए आप केले को मसलकर अपनी फटी एड़ियों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने पैरों को धो लें। इसका नियमित इस्तेमाल करने पर फर्क आप खुद देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केले का हेयर पैक बनाकर आप अपने बालों को भी खूबसूरत बना सकते हैं। एक केले को मैश करके एक चौथाई कप जैतून के तेल और एक अंडे का सफेद भाग निकालकर इसे मिक्सर में पीस लें। इसे अपने बालों में लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने बालों को अच्छे शैंपू से धो लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें