फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी और अंडे का ऐसा इस्तेमाल, चेहरे से दूर कर देगा अनचाहे बाल

Sun, 11 Feb 2018 09:14 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Love
फेशियल हेयर को लेकर लड़कियां सबसे ज्यादा परेशान रहती हैं। होठों के ऊपर और गालों पर बाल दिखने में भद्दे लगते हैं। लेकिन इन्हें छुपाने के लिए वैक्सिंग या ब्लीच कराना नुकसानदायक साबित हो सकता है क्योंकि चेहरे की त्वचा बहुत सेंसिटिव होती है।

इस परेशानी को अगर नैचुरल तरीके से दूर करना चाहती हैं तो अंडे का इस्तेमाल जरूर करें...
विज्ञापन

2 of 4
Face Pack
अंडे के सफेद भाग के इस्तेमाल से त्वचा की रंगत साफ होती हैं। इसके अलावा इसमें एस्ट्रिंजेंट प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे चेहरे के रोमछिद्र सिमट जाते हैं और त्वचा में कसाव आता है। वहीं, चीनी से चेहरा स्क्रब करने से सारे डेड सेल्स निकल जाते हैं। इसलिए अंडा और चीनी का फेसपैक लगाने से चेहरे के बाल आसानी से निकल जाते हैं।

(अगली स्लाइड में जाने इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका)
विज्ञापन

3 of 4
Skincare
अंडा और चीनी का फेसपैक बनाने के लिए एक अंडे का सफेद भाग और दो चम्मच चीनी लें। इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाकर सूखने दें। जब यह सूख जाए तो चेहरे पर पानी डालकर हल्के हाथों से मसाज करें। थोड़ी देर बाद चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में इसे दो बार जरूर करें। 
 
(अगली स्लाइड में पढ़ें: अंडा नहीं, तो चीनी में मिलाएं यह चीज)
विज्ञापन

4 of 4
Lemon And Sugar
अगर आप अंडे का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं तो दो चम्मच नींबू के रस में दो चम्मच चीनी और 10 चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद मसाज करते हुए चेहरा सादे पानी से साफ कर लें। हफ्ते में दो से तीन बार यह काम जरूर करें। इससे आपके चेहरे के अनचाहे बाल जरूर कम हो जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें