फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर के साथ लें Chocolate Spa, खूबसूरती के साथ रिश्ता भी निखर जाएगा

Sat, 10 Feb 2018 02:33 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
chocolate day
प्यार में मिठास घोलने का दिन यानी चॉकलेट डे। वैलेंटाइन्स वीक का तीसरा दिन प्यार की मिठास को बांटने का दिन है। पूरे साल लव बर्ड्स को वैलेंटाइन वीक का बेसब्री से इंतजार रहता है और ऐसे मौके पर भला कौन लड़की सजने-संवरने का मौका छोड़ना चाहेगी। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिन्हें अपनाकर आप चॉकलेट डे पर चॉकलेटी लुक पाकर अपने पार्टनर के लिए कर सकती हैं कुछ खास...
विज्ञापन

2 of 4
chocolate day
महक भी हो चॉकलेटी

सिर्फ स्किन ही नहीं अपने शरीर को भी चॉकलेटी महक देने के लिए आप चॉकलेट बटर का इस्तेमाल कीजिए। आप चाहे तो चॉकलेट बाडी स्पा भी करा सकती हैं। चॉकलेट के अंदर स्किन सूदिंग तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को आराम पहुंचाते हैं। इसके साथ ही इसका अरोमा बहुत ही आकर्षक होता है जो आपको विशेष आनंद की अनुभूति करवाता है। हो सके तो चॉकलेट स्पा के लिए अपने पार्टनर के साथ जाएं। दोनों की थकान दूर होने के बाद रोमांस का मजा ही अलग होगा।
विज्ञापन

3 of 4
chocolate day
चॉकलेटी ग्लो 

चॉकलेटी ग्लो पाने के लिए आप चॉकलेट फेशियल करवा सकती हैं। चॉकलेट एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है जिसे ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में लंबे समय से प्रयोग किया जाता रहा है। चॉकलेट के अंदर मौजूद कोको पाउडर में फ्लेवोनाइड है जो त्वचा को सनबर्न और धूल-मिट्टी से बचाता है। ये फलेवोनाइड और एंटी ऑक्सीडेंट्स स्किन को टाइट रखने में मदद करता है और महीन 
विज्ञापन

4 of 4
chocolate day
चॉकलेट जैसी स्मूथ त्वचा

चॉकलेट जैसी स्मूथ त्वचा पाने के लिए आप चॉकलेट वैक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपकी स्किन पर चॉकलेट जैसी स्मूथनेस देगा। चॉकलेट वैक्स के अंदर शामिल बादाम का तेल व अन्य पोषक तत्वों से त्वचा को पोषण मिलता है। यह आपकी त्वचा से डेड सिकन को हटाकर त्वचा में नई जान ला देता है। इसके अलावा इसमें मौजूद कोको स्किन को नमी देता है जिससे त्वचा मुलायम हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें