फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Beauty Tips: होली में त्वचा और बालों को रंगों से कैसे बचाएं?

Sat, 28 Feb 2026 04:38 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Holi Skin Care Tips: होली खेलने से डरने की जरूरत नहीं, बस थोड़ी तैयारी जरूरी है। तेल, मॉइस्चराइजर और सही क्लीनिंग रूटीन अपनाकर आप रंगों से त्वचा और बालों को आसानी से बचा सकते हैं। इस बार होली खेलें दिल खोलकर लेकिन स्किन और हेयर केयर के साथ।
विज्ञापन
1 of 1
होली के लिए ब्यूटी टिप्स - फोटो : Adobe stock

Holi Skin Care And Hair Protection Tips: होली से पहले आप काफी उत्साहित होते हैं। इस त्योहार में लोग रंगों से खेलते हैं लेकिन बाजार में मिलने वाले ये केमिकल वाले रंग त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हर साल होली के बाद स्किन रैशेज, ड्रायनेस, पिंपल्स, हेयर फॉल और डैंड्रफ जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। अगर आप चाहती हैं कि होली के बाद भी आपकी स्किन ग्लो करे और बाल मुलायम रहें तो कुछ बातों का पहले से ही ध्यान रखें। होली में त्वचा और बालों की सुरक्षा से जुड़े आपके हर सवाल का जवाब यहां मिलेगा।


सवाल 1: होली से पहले त्वचा पर क्या लगाएं?

जवाब: होली खेलने से कम से कम 20-30 मिनट पहले चेहरे और शरीर पर अच्छी तरह मॉइस्चराइजर लगाएं।

  • नारियल तेल
  • बादाम तेल
  • ऑलिव ऑयल
  • या कोई हेवी मॉइस्चराइजिंग क्रीम

तेल या क्रीम त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देती है, जिससे रंग सीधे स्किन में नहीं घुस पाता।

टिप: सनस्क्रीन लगाना न भूलें, क्योंकि होली अक्सर धूप में खेली जाती है।

-----------------XXX------------------

सवाल 2: क्या मेकअप लगाकर होली खेल सकते हैं?

जवाब: भारी मेकअप से बचें। फाउंडेशन और पाउडर रंगों के साथ मिलकर पोर्स ब्लॉक कर सकते हैं।

हल्का लिप बाम और वॉटरप्रूफ काजल लगा सकते हैं, लेकिन स्किन को खुला और सांस लेने दें।


-----------------XXX------------------

सवाल 3: बालों को रंगों से कैसे बचाएं?

जवाब: बालों पर पहले से तेल लगाना बेहद जरूरी है। रंग खेलने से पहले नारियल तेल, सरसों का तेल और आर्गन ऑयल लगा सकते हैं।  तेल बालों के क्यूटिकल्स को कवर करता है और रंग को अंदर जाने से रोकता है।

इसके अलावा रंग खेलने से पहले बालों को खुला न रखें। चोटी या बन बनाकर रखें। स्कार्फ या कैप पहन सकते हैं।

-----------------XXX------------------


सवाल 4: क्या गीले बालों पर रंग कम चिपकता है?

जवाब: नहीं। गीले बाल ज्यादा रंग सोख सकते हैं। हमेशा सूखे और तेल लगे बालों पर ही होली खेलें।

-----------------XXX------------------


सवाल 5: रंग हटाने का सही तरीका क्या है?

जवाब: होली के तुरंत बाद स्क्रब या हार्श साबुन का इस्तेमाल न करें।

  • पहले सादा पानी से रंग हटाएं
  • फिर माइल्ड क्लेंजर से धोएं
  • स्किन पर एलोवेरा जेल लगाएं

बालों के लिए:

  • माइल्ड शैंपू
  • उसके बाद डीप कंडीशनर

एक ही दिन में 2-3 बार शैंपू न करें, इससे बाल और रूखे हो सकते हैं।

-----------------XXX------------------


सवाल 6: अगर स्किन पर रैशेज हो जाएं तो क्या करें?

जवाब:

  • ठंडे पानी से धोएं

  • कैलामाइन लोशन लगाएं

  • जरूरत हो तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें

खुजली होने पर रगड़ें नहीं, वरना स्किन डैमेज हो सकती है।

-----------------XXX------------------


सवाल 7: क्या हर्बल रंग पूरी तरह सुरक्षित होते हैं?

जवाब: अधिकतर हर्बल रंग सुरक्षित होते हैं, लेकिन फिर भी पैच टेस्ट जरूर करें।
कलाई या कान के पीछे थोड़ा रंग लगाकर 15 मिनट इंतजार करें।

-----------------XXX------------------

होली के बाद की केयर रूटीन

  • फेस पैक बेसन और दही
  • नारियल तेल से हेयर मसाज
  • ज्यादा पानी पिएं
  • स्किन को 2-3 दिन तक हाइड्रेट रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें