होली से पहले स्किन केयर कैसे करें?
- फोटो : Adobe stock
मॉइश्चराइजिंग क्यों है जरूरी?
होली के रंग खासकर केमिकल वाले, त्वचा की नमी खींच लेते हैं। अगर आपकी स्किन पहले से ही हाइड्रेटेड होगी तो रंग त्वचा की गहराई तक नहीं जा पाएंगे।
- रात में सोने से पहले मोटी लेयर में मॉइश्चराइजर लगाएं।
- ड्राई स्किन वाले लोग क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें।
- ऑयली स्किन वाले लोग जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर चुनें।
ये इसलिए क्योंकि लगातार 5–7 दिन की मॉइश्चराइजिंग स्किन पर प्रोटेक्टिव बैरियर बना देती है।