फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Hair Care Tips: रंग खेलने से पहले और बाद में करेंगे ये काम तो बालों का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा पक्का रंग

Fri, 14 Mar 2025 07:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप नहीं चाहते कि होली का पक्का रंग आपके बालों पर खराब असर डाले तो कुछ नुस्खे अपनाकर अपने बालों को सुरक्षित करें।
विज्ञापन
1 of 7
रंग खेलने से पहले और बाद में करेंगे ये काम तो बालों का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा पक्का रंग - फोटो : instagram
Holi Hair Care Tips: 13 मार्च को होलिका दहन होने के बाद 14 को हर जगह होली खेली जाएगी। इस दिन लोग पक्के रंगों से होली खेलना पसंद करते हैं। ये रंग होली खेलते समय तो अच्छे लगते हैं, लेकिन बाद में इन्हें हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। इन रंगों की वजह से बाल और त्वचा दोनों खराब होने का डर रहता है।

त्वचा का ध्यान तो हर कोई रख लेता है, लेकिन बालों का सही से ध्यान कैसे रखना है, ये किसी को समझ नहीं आता। जबकि होली खेलते समय रंगों में मौजूद केमिकल्स से बाल रूखे, बेजान और डैमेज हो सकते हैं। अगर आप सही तरीके से बालों की देखभाल करें, तो रंग आपके बालों का कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। यहां हम आपको प्री एंड पोस्ट हेयर केयर टिप्स आपको देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
नारियल या सरसों का तेल लगाएं - फोटो : Adobe stock
होली से पहले बालों की देखभाल कैसे करें? 

1. नारियल या सरसों का तेल लगाएं 

होली खेलने से 1-2 घंटे पहले बालों पर नारियल, जैतून या सरसों का तेल अच्छी तरह से लगाएं। इसके इस्तेमाल से आपके बालों में एक पतली परत जम जाएगी, जो बालों को रंग से बचाएगी। ऐसा नहीं करने पर रंग का गहरा प्रभाव आपके बालों पर ही पड़ेगा। 
   
विज्ञापन

3 of 7
हेयर सीरम लगाएं - फोटो : Adobe stock
2. हेयर सीरम लगाएं

ये टिप्स उन लोगों के लिए है, जिनके बाल काफी ज्यादा ड्राई हैं। ऐसे में आप तेल के साथ मिलाकर हेयर सीरम भी लगा सकते हैं। इससे बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाएगी, और आपके बाल सुरक्षित रहेंगे।

4 of 7
बालों को अच्छी तरह बांध लें - फोटो : Adobe stock
3. बालों को अच्छी तरह बांध लें 

खुले बालों में रंग जल्दी चिपकता है और उलझ जाता है, इसलिए चोटी या जूड़ा बनाकर बालों को सुरक्षित रखें। लड़के भी बालों को छोटा रखते हुए हेयरबैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो कैप का इस्तेमाल करें, ताकि बाल बचे रहें। 
विज्ञापन

5 of 7
पहले सूखे बालों से रंग झाड़ें - फोटो : instagram
होली के बाद बालों की देखभाल कैसे करें?
 
1. पहले सूखे बालों से रंग झाड़ें 
 
रंग खेलने के बाद कभी भी सीधा बाल धोने के लिए न चले जाएं। रंग खेलने के बाद सबसे पहले पहले हाथों से या चौड़े दांतों वाली कंघी से सूखे बालों से जितना रंग निकल सकता है, उसे निकाल दें। इसके बाद ही शैंपू करें।  
विज्ञापन

6 of 7
बालों को धोने से पहले दही या एलोवेरा जेल लगाएं - फोटो : Adobe stock
2. बालों को धोने से पहले दही या एलोवेरा जेल लगाएं

यदि आपको दिख रहा है कि बालों में रंग काफी ज्यादा चिपक गया है तो शैंपू से पहले दही या एलोवेरा जेल लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे रंग जल्दी छूट जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हॉट ऑयल थेरेपी करें - फोटो : Adobe stock
3. हॉट ऑयल थेरेपी करें  
 
बालों की नमी वापस लाने के लिए रंग खेलने के बाद गर्म नारियल तेल, जैतून तेल या अरंडी तेल से मसाज करें। इससे बाल फिर से नरम और चमकदार हो जाएंगे।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें