फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: रंगों से हुई एलर्जी से राहत दिलाएंगी ये चीजें, होली खेलने से पहले रखें तैयार

Thu, 14 Mar 2024 01:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे बताएंगे, जिसकी मदद से आप रंगों से हुई एलर्जी को खत्म कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
होली 2024 - फोटो : ANI
भारत देश में होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 24 और 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस वजह से अब पूरे देश में होली की धूम दिखाई देने लगी है। लोगों ने अपने घरों में पापड़ और अन्य पकवान बनाना शुरू कर दिया है। पकवान बनाने के साथ कई जगहों पर होली की शुरुआत भी हो गई है।

होली के दिन ज्यादातर लोग पक्के रंगों के ही होली खेलना पसंद करते हैं। भले ही आप कितना भी हर्बल रंग खरीद लें, लेकिन इसका असर त्वचा पर होने लगता है। होली का रंग त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाता है।

अगर आपकी त्वचा काफी सेंसेटिव है तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिसको अपनाकर आप त्वचा पर हुई एलर्जी से राहत पा सकते हैं। रंगो की एलर्जी से राहत पाने के लिए आपको बस कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
दही
दही दिलाएगा राहत

अगर रंगों की वजह से आपकी त्वचा पर एलर्जी हो गई है तो इसमें दही आपको राहत पहुंचा सकता है। इसके लिए आपको बस फ्रिज में रखा हुआ दही निकालकर उसे त्वचा पर लगाना है। इससे त्वचा पर हो रही जलन में राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
घी - फोटो : Istock
घी

होली के रंगों से त्वचा काफी रूखी हो जाती है। ऐसे में आप घी के इस्तेमाल से इस ड्राईनेस को कम कर सकते हैं। इससे त्वचा की नमी भी बरकरार रहती है और स्किन पर हो रही जलन भी इससे काफी कम हो जाएगी। 

4 of 5
नारियल का तेल
नारियल का तेल

त्वचा पर होने वाली जलन से राहत पाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। होली खेलने से पहले भी त्वचा पर नारियल का तेल जरूर लगाएं, इससे रंग आपकी त्वचा पर ज्यादा असर नहीं डाल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलोवेरा
एलोवेरा

अगर आपको होली के रंगों के एलर्जी हो रही है तो एलोवेरा लगा सकते हैं। इसके लिए अगर आप फ्रिज में रखे एलोवेरा का इस्तेमाल करेंगे, तो ये आपको ज्यादा राहत पहुंचाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें