फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: होली के दिन गलती से भी न पहनें ऐसे कपड़े, वरना सामने आएगी बड़ी मुसीबत

Mon, 25 Mar 2024 07:11 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको बताएंगे कि होली खेलते वक्त आपको किस तरह के कपड़े बिल्कुल नहीं पहनने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
होली के दिन गलती से भी न पहनें ऐसे कपड़े - फोटो : pixabay
महाशिवरात्रि के बाद से लोगों के घरों में होली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। हर साल होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा, इसके बाद अगले दिन यानी कि 25 मार्च को होली खेली जाएगी। भारत देश में ये त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है।

बहुत से लोग फूलों से होली खेलते हैं, तो कई लोग अपने-अपने घरों में रंग और गुलाल की होली पार्टी का आयोजन करते हैं। बहुत सी जगहों पर तो पक्के रंग से होली खेली जाती है। इन रंगों को छुड़ाना भी काफी मुश्किल होता है। पक्के रंग से होली खेलते वक्त कपड़ों का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि पक्का रंग पानी में घोलकर होली खेली जाती है। अगर आप भी किसी ऐसी पार्टी में जा रहे हैं जहां पानी वाले रंग से होली खेली जाएगी, तो कपड़े पहनते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 
विज्ञापन

2 of 5
होली के दिन गलती से भी न पहनें ऐसे कपड़े - फोटो : ANI

पुराने कपड़ों से रहें दूर

होली खेलने के लिए अगर आप ज्यादा पुराने कपड़े पहनेंगे, तो हो सकता है कि कमजोर होने की वजह से ये फट जाएं। ऐसे में आप शर्मिंदगी का शिकार हो सकते हैं। कई बार ज्यादा पुराने कपड़ों की सिलाई भी खुल जाती है। ऐसे में होली खेलने के लिए ज्यादा पुराने कपड़ों से दूरी बनाएं।  
विज्ञापन

3 of 5
होली के दिन गलती से भी न पहनें ऐसे कपड़े - फोटो : pexel

पारदर्शी कपड़े नहीं हैं सही विकल्प

अगर आप होली पार्टी में पारदर्शी कपड़े पहनकर जाएंगे, तो पानी पड़ने के बाद ये शरीर से चिपक जाएंगे। इससे आप खुुद असहज महसूस करेंगे। ऐसे में सूती कपड़े पहनकर ही होली खेलने जाएं। 

4 of 5
होली के दिन गलती से भी न पहनें ऐसे कपड़े - फोटो : instagram
महिलाएं न पहनें साड़ी

होली पार्टी में महिलाएं साड़ी पहनकर जाने से दूर ही रहें। ऐसा करने से आपका पूरा लुक ही खराब हो सकता है। पानी पड़ने के बाद साड़ी शरीर से चिपकने लगती है, जिसके बाद आपको काफी परेशानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली के दिन गलती से भी न पहनें ऐसे कपड़े - फोटो : ANI

ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें

होली खेलने जा रहे हैं तो ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें। इससे भीगे हुए कपड़े आपके शरीर से चिपके रहेंगे, जिसकी वजह से शरीर पर इंफेक्शन का खतरा मंडराता रहता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें