फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: होली खेलने से पहले खुद को ऐसे करें तैयार, वरना खराब हो सकता है त्योहार का मजा

Sun, 24 Mar 2024 02:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप नहीं चाहते कि होली के त्योहार में रंग में भंग पड़े तो रंग खेलने के पहले खुद को खास तरह से तैयार अवश्य करें। 
विज्ञापन
1 of 6
होली 2024 - फोटो : Pixabay
लोग होली का त्योहार काफी हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। ये एक ऐसा त्योहार है, जिसमें लोग अपनी दुश्मनी भूलकर भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। लोग एक-दूसरे के घरों में जाकर होली की बधाई देते हैं, और रंग लगाते हैं। इस त्योहार में सबसे अहम रंग ही होता है, लेकिन कई बार खुशियां बिखेरने वाला ये रंग थोड़ी की लापरवाही से त्योहार के रंग में भंग डाल देता है।

दरअसल, आजकल बाजार में केमिकल वाले रंग उपलब्ध रहते हैं। अगर इनसे होली खेलते वक्त आप अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रखेंगे तो स्किन पर कई तरह की परेशानी हो सकती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको होली खेलने से पहले रखना है। इन टिप्स को अपनाकर आप अपनी त्वचा का बचाव होली के रंगों से कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
होली 2024 - फोटो : pexel
मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं

होली खेलने से पहले अपनी त्वचा पर अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे आपकी त्वचा मुलायम रहेगी और इस पर रंगों का ज्यादा गहरा असर नहीं पड़ेगा। अगर आप इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे तो आपकी ड्राई स्किन पर रंग ज्यादा चढ़ेगा और ये सही से साफ भी नहीं होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
होली 2024 - फोटो : अमर उजाला
करें कैप का प्रयोग

बालों को रंगों के प्रभाव से बचाने के लिए हमेशा कैप या फिर स्कार्फ का इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल ढके रहेंगे। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो रंग स्कैल्प पर लग जाएगा, जिससे बाल कमजोर होने लगते हैं। 

4 of 6
होली 2024 - फोटो : ANI
पूरी बाजू के कपड़े पहनें

भले ही कितना स्किन पर तेल या मॉइश्चराइजर लगा लें, लेकिन फिर भी हल्का रंग तो चढ़ ही जाता है। ऐसे में अगर आप फुल बाजू के कपड़े पहनेंगे तो भी आपकी त्वचा खतरनाक रंगों से बची रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
होली 2024 - फोटो : ANI
चश्मा है जरूरी

होली खेलते वक्त चश्मे का इस्तेमाल अवश्य करें। ये रंगों और गुलाल को आपकी आंखों से दूर रखेगा। रंग आंखों में जाकर आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई बार तो केमिकल वाले रंग आंखों की रोशनी तक पर असर डाल देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होली 2024 - फोटो : istock
करें हर्बल रंगों का इस्तेमाल

आजकल बाजारों में हर्बल रंग आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि इन्हीं का इस्तेमाल करें। भले ही ये थोड़े मंहगे आते हैं, लेकिन त्वचा पर इनका खराब असर नहीं पड़ता। जबकि केमिकल वाले रंगों से कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें