फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan Beauty Secret: ये है हिना खान की खूबसूरती का राज, घरेलू नुस्खों से दमकता है उनका चेहरा

Fri, 27 Sep 2024 09:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान की खूबसूरती पर लाखों लोग फिदा रहते हैं। आइए आपको भी उनकी खूबसूरती का राज बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
Hina Khan Beauty Secret: हिना खान एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वालीं हिना ने वेब सीरीज और फिल्मों में भी काम किया है। आजकल वो अपनी जिंदगी के सबसे कठिन समय में हैं। दरअसल, कुछ समय पहले ही उन्होंने एक पोस्ट साझा करके ये जानकारी दी थी, कि उन्हें कैंसर है। ऐसे में अब उनके इलाज की प्रक्रिया चल रही है। हिना अपनी हिम्मत से लोगों का दिल जीत रहीं हैं।

हिना एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनका हर अंदाज लोगों को उनकी तरफ आकर्षित करता है। उनकी खूबसूरती लोगों को दीवाना बनाती है। ऐसे में हर लड़की हिना की खूबसूरती का राज जानना चाहती है। अगर आप भी हिना खान की तगड़ी फैन हैं और उनकी खूबसूरती का राज जानना चाहती हैं, तो यहां हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। हिना ने कई इंटरव्यूज में इसका जिक्र किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan
ये है खूबसूरती का राज

हिना खान ने अक्सर अपने इंटरव्यू में ये जिक्र किया है, कि वो अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करती हैं। इन नुस्खों में एलोवेरा क्यूब का इस्तेमाल उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।
विज्ञापन

3 of 6
ये है हिना खान की खूबसूरती का राज - फोटो : iStock
वो अपनी त्वचा को फ्रेश बनाए रखने के लिए घर पर ही एलोवेरा के क्यूब तैयार करती हैं। इसके लिए वो सबसे पहले फ्रेश एलोवेरा लीव लेकर उसे क्यूब में काटती हैं। फिर इस क्यूब को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखकर उसका इस्तेमाल करती हैं। इससे उनकी त्वचा हमेशा ग्लो करती है। 

4 of 6
ये है हिना खान की खूबसूरती का राज - फोटो : Freepik.com
आप भी करें इस्तेमाल

अगर आप भी एलोवेरा क्यूब इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इसके लिए फ्रेश एलोवेरा क्यूब तैयार करें और उसे चेहरा धोने के बाद चेहरे पर हल्के हाथ से रगड़ें। कुछ दिन नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपको इसका असर दिखने लगेगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
ये है हिना खान की खूबसूरती का राज - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा क्यूब के फायदे

अगर आप नियमित रूप से एलोवेरा का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर करेंगे तो इससे ओपन पोर्स कम होते हैं। इसके साथ ही एलोवेरा आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने में काफी हद तक मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये है हिना खान की खूबसूरती का राज - फोटो : Freepik.com
नियमित रूप से इसका इस्तेमाल त्वचा की डेड स्किन सेल्स रिमूव करता है। गर्मी के मौसम में तो इसकी मदद से आपकी त्वचा को जलन और खुजली से भी राहत मिलती है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें