सर्दियों में बालों को सुखाने की बड़ी दिक्कत होती है, जिसके चलते आप भी ड्रायर का सहारा लेती होंगी। भला कौन घंटों ठंड में गीले बालों को लेकर बैठा रहेगा, लेकिन शायद आप इससे होने वाले नुकसान के बारे में नहीं जानती होंगी। अगर आप भी नियमित तौर पर अपने बालों को सुखाने के लिए ड्रायर का प्रयोग करती हैं तो इससे होने वाले नुकसान भी एक बार जान लें...
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : facebook
बालों को सुखाने या हेयर स्टाइल बनाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसके नुकसान भी जल्दी दिखाई देने लगते हैं। हेयर ड्रायर का ज्यादा इस्तेमाल बालों की प्राकृतिक सुदंरता छीन सकता है। वहीं इसके रोजाना इस्तेमाल से बालों में डैंड्रफ, क्लीडैंट, डलनेस और ड्राइनेस जैसी समस्याएं बढ़ जाती है और बाल रूखे-सूखे होकर टूटने भी लगते हैं। इतना ही नहीं, इससे निकलने वाली हीट के कारण बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचता है, जिससे दोमुंहें बालों की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : file photo
वैसे तो बालों को सुखाने और हेयर स्टाइल बनाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करना आम है, लेकिन जब हम इसका ज्यादा इस्तेमाल करने लगते हैं तो यह हमारे बालों की प्राकृतिक सुदंरता छीन लेता है। आपके बाल बेजान हो जाते हैं।
4 of 6
- फोटो : file photo
ड्रायर के ज्यादा इस्तेमाल करने से बालों में डैंड्रफ, डलनेस, क्लीडैंट और ड्राइनेस जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। बालों बहुत ज्यादा झड़ने लगते हैं। इससे निकलने वाली हीट बालों की जड़ों को कमजोर करने का काम करती है। इसके अलावा बाल दोमुंहें हो जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : file photo
ड्रायर करते समय जरूर बरतें ये सावधानियां
-सबसे पहली बात जिसका हेयर ड्रायर करते वक्त जरूर ध्यान रखें वह यह कि अपने बालों से इसकी दूरी 6-9 इंच बनाकर रखें।
-अपने बालों के हिसाब से हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें। हर किसी के बाल अलग होते हैं, जैसे किसी के कर्ली, सॉफ्ट, रूखे-सूखे तो किसी के सिल्की। अपने बालों को देखते हुए ही ड्रायर का तापमान सेट कर इस्तेमाल करना चाहिए।
-जब भी हेयर ड्रायर का प्रयोग करें तो पहले बालों में सीरम जरूर लगा लें। यह आपको सीधे हीट से बचाने के लिए एक प्रोटेक्शन लेयर का काम करता है। आपके बाल पर ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचने देता और आपके बाल मुलायम रहते हैं।
-जब भी कभी ड्रायर का इस्तेमाल करें इससे पहले बालों की कंडीशनिंग करना न भूलें।
-अगर आपके बाल रूखे और मैसी हैं तो ड्रायर का इस्तेमाल न ही करें।