फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाक के बालों से अब नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा, इन आसान तरीकों से पाएं छुटकारा

Tue, 30 Oct 2018 06:13 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Image Source: File Photo
क्या आपको भी कई बार नाक के बाल के चलते शर्मिंदा होना पड़ता है? क्या आप जानते हैं जिन नाक के बालों को लेकर आप परेशान हो रहे हैं वह बहुत जरूरी भी होते हैं। यह नाक के रास्ते जाने वाली धूल को फेंफड़ों तक जाने से रोकने में मदद करते हैं, लेकिन कई बार जब यह बड़े हो जाते हैं तो नाक से बाहर निकलने लगते हैं। लेकिन ये आपके चेहरे की सुंदरता को कम करने का काम भी करते हैं। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कैसे आप इस परेशानी से आसानी से निजात पा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Image Source: File Photo
इलेक्ट्रिक शेवर 
बाजार में तमाम तरह के इलेक्ट्रिक शेवर मौजूद हैं। पुरुष इन्हें शेविंग के लिए तो इस्तेमाल करते ही है। इसके अलावा आप नाक के बालों को भी इससे ट्रीम कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Image Source: File Photo
कैंची
आप चाहे तो कैंची का इस्तेमाल कर इन्हें ट्रीम कर सकते हैं। एक बात का ख्याल रखें बालों को ट्रीम करते समय कैंची को सावधानी के साथ इस्तेमाल करें।

4 of 5
- फोटो : Image Source: File Photo
वैक्सिंग
नाक के बालों से छुटकारा पाने के लिए आप नोज वैक्सिंग करा सकते हैं। इसकी मदद से आपको आसानी से नाक के बालों से छुटकारा मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Image Source: File Photo
लेजर ट्रीटमेंट
अगर आप बार-बार इन्हें ट्रीम करने से परेशान हैं, तो आप परमानेंट लेजर ट्रिटमेंट का सहारा ले सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप इसे करा रहे हैं तो किसी अच्छे एक्सपर्ट से ही कराएं वरना आगे चलकर आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें