लहराते, घने बाल चेहरे की सुंदरता बढ़ा देते हैं। लड़के हो या लड़कियां बाल हर किसी को प्यारे होते हैं। लेकिन कई बार गलत जीवनशैली और केमिकल के इस्तेमाल की वजह से बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं। वहीं धूल-मिट्टी. प्रदूषण बालों के झड़ने का कारण बन जाते हैं। बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए वैसे तो केमिकल वाले कई सारे प्रोडक्ट मार्केट में आते हैं। लेकिन आप चाहें तो देसी नुस्खों से भी बालों की सेहत तो सुधार सकते हैं। अगर बालों की चमक खो गई है और बाल झड़ रहे हैं तो गुड़हल के फूल को इस्तेमाल करें। ये बालों को फिर से लंबा और घना बनाने में मदद करेंगे। तो चलिए जानें कैसे इस्तेमाल करें गुड़हल के फूल।