फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heat Rash Remedy: चिलचिलाती गर्मी में घमौरियों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी तुरंत राहत

Mon, 20 May 2024 01:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस चिलचिलाती गर्मी से अगर आपके शरीर में भी घमौरियां हो गई हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
घमौरियों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - फोटो : Freepik
Heat Rash Remedy: गर्मी का मौसम शुरू होते ही ज्यादातर लोग घमौरियों से परेशान रहते हैं। ये ऐसी समस्या है जो नवजात बच्चों से लेकर बड़ों तक में देखी जाती है। घमौरियों में लोगों की त्वचा पर छोटे-छोटे लाल दाने हो जाते हैं, जिनपर काफी ज्यादा तेज खुजली और जलन मचती है। ये परेशानी उन लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है जिन्हें पसीना काफी ज्यादा आता है। घमौरियों को प्रिकली हीट और हीट रैश भी कहा जाता है।

घमौरियों की समस्या शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है, लेकिन ज्यादातर ये पीठ, सीने, चेहरे और हाथ पर देखी जाती है। बाजार में घमौरियों से बचने के लिए तमाम तरह के पाउडर और क्रीम आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस दिक्कत से छुटकारा पा सकते हैं। आइए आज के लेख में हम आपको घमौरियों से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
घमौरियों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - फोटो : iStock

ठंडे पानी से नहाना 

घमौरियों से राहत पाने के लिए दिन में दो बार ठंडे पानी से जरूर नहाएं। ठंडे पानी से नहाने से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं, जो हीट रैश में काफी आराम पहुंचाते हैं। ध्यान रखें कि अगर आप नहाते समय गर्म पानी का इस्तेमाल करेंगे तो इससे परेशानी कई गुना बढ़ सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
घमौरियों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - फोटो : iStock
शहद का करें इस्तेमाल

शहद में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो घमौरियों में आराम पहुंचाते हैं। ऐसे में यदि आपकी त्वचा पर घमौरियां हो गई हैं तो प्रभावित त्वचा पर शहद लगाएं। इससे जलन से राहत मिलेगी। 

4 of 5
घमौरियों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - फोटो : iStock

नारियल का तेल पहुंचाएगा राहत

अगर सोने से पहले आप नियमित रूप से त्वचा पर नारियल के तेल का इस्तेमाल करेंगे तो इससे हीट रैश से राहत मिलेगी। इसमें पाए जाने वाले तत्व त्वचा पर होने वाली जलन से खुजली से भी राहत दिलाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घमौरियों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - फोटो : istock
पहनें सूती कपड़े

इस चिलचिलाती गर्मी में अगर आप सूती कपड़े पहनेंगे, तो आपको घमौरियों से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस मौसम में सिंथेटिक, पॉलिस्टर, रेयॉन और जॉर्जेट आदि फैब्रिक पहनने से बचे। इससे भी आपको काफी राहत मिलेगी। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें