Easy Facial at Home For Glowing Skin: अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो हरतालिका तीज के मौके पर घर पर ही फेशियल कर लें। यहां उसके आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
हरतालिका तीज के लिए पार्लर जाने का समय नहीं है तो खुद से घर पर करें फेशियल
- फोटो : instagram
Easy Facial at Home For Glowing Skin: सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का व्रत काफी खास और अहम होता है। ऐसे में वो इस दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इसके लिए बहुत सी महिलाएं हरतालिका तीज के मौके पार्लर जाकर अपनी खूबसूरती को बढ़ाती हैं। पर कईयों के पास तो पार्लर जाने का समय नहीं होता है।
अगर आपके पास भी समय नहीं है तो आप घर पर ही आसानी से फेशियल करके अपने चेहरे को निखार और ताजगी दे सकती हैं। नीचे एक घर पर फेशियल करने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप विधि दी गई है, जो आपको पार्लर जैसे ग्लोइंग रिजल्ट देगी, वो भी बिना खर्च और झंझट के।
विज्ञापन
2 of 6
क्लींजिंग
- फोटो : Adobe stock
क्लींजिंग
फेशियल करने का सबसे अहम स्टेप है क्लींजिंग। इस स्टेप में चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना है। इसके लिए चाहें तो बाजार में मिलने वाले क्लींजर का इस्तेमाल करें। यदि ये आपके पास नहीं है तो एक कॉटन बॉल में कच्चा दूध लेकर उससे चेहरे और गर्दन पर मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें। इससे चेहरे की डीप क्लीनिंग होगी।
विज्ञापन
3 of 6
स्क्रबिंग
- फोटो : Adobe stock
स्क्रबिंग
चेहरे की डीप क्लीनिंग के बाद बारी आती है स्क्रबिंग की। उसके लिए आपको टमाटर और चीनी की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों चीजों का इस्तेमाल काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले टमाटर को दो भागों में काट लें। अब एक भाग में पिसी हुई चीनी रखकर उससे चेहरे पर मसाज करें। इस स्क्रबिंग से डेड स्किन सेल्स और ब्लैकहेड्स हटते हैं। पांच मिनट टमाटर से मसाज करने के बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
4 of 6
मसाज
- फोटो : Adobe stock
मसाज
चेहरे को स्क्रब करने के बाद बारी आती है मसाज की क्योंकि फेशियल के दौरान मसाज का काफी अहम रोल होता है। मसाज से चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और निखार आता है। इसके लिए हाथ में एलोवेरा जेल लें और फिर चेहरे पर मसाज करें। 5-10 मिनट तक ऊपर की दिशा में हल्के हाथों से मसाज करें। इससे आपके चेहरे को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 6
फेस मास्क
- फोटो : Adobe stock
फेस मास्क
मसाज के बाद बारी आती है फेस मास्क इस्तेमाल करने की। इसके लिए आपको अपनी स्किन टाइप काा खास ध्यान रखना है। फेस मास्क आपको हर स्किन टाइप के हिसाब से बाजार में बेहद कम दाम में मिल जाएगा। स्किन टइप के हिसाब से फेस मास्क खरीदें और फिर उसे कम से कम आधे घंटे के लिए अपने चेहरे पर ऐसे ही लगा छोड़ दें। आधे घंटे के बाद चेहरा धो लें।
फेशियल का आखिरी स्टेप ये टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग। इस स्टेप को फेस मास्क हटाने के बाद ट्राई करना है। इसके लिए फेस मास्क हटाने के बाद चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल करें। यदि आपके पास टोनर नहीं है तो उसकी जगह गुलाब जल भी आप चेहरे पर लगा सकते हैं। टोनर अप्लाई करने के 4-5 मिनट बाद चेहरे पर स्किन टाइप के हिसाब से ही मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। बस आपका चेहरा चमक उठेगा।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।