फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बाल धोते हैं? हो सकते हैं ये नुकसान

Thu, 15 Dec 2016 01:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Getty Images
दो तरह के लोग होते हैं एक जो सुबह के समय नहाते हैं और दूसरे जो रात के समय नहाते हैं। कुछ ऐसे होते हैं जो दिन में 2 बार भी नहाते हैं। ये बात मायने नहीं रखती कि आप किस समय नहा रहे हैं लेकिन बालों को धोने का समय जरूर मायने रखता है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : getty images
कुछ महिलाएं सुबह थोड़ा समय बचाने के लिए रात में ही बाल धो लेती हैं लेकिन शायद आपको ये नहीं पता कि ऐसा करना आपके बालों के लिए काफी नुकसानदेह होता है।
विज्ञापन

3 of 6
जब इस बात की सच्चाई को परखा गया कि आखिर इसकी क्या वजह है तो ये बात सामने आई कि असल में रात के समय बाल धोना बालों के टूटने का कारण नहीं बनता बल्कि गीले बालों को बिना सुखाए सोना आपके बालों के लिए हानिकारक बन जाता है।

4 of 6
जब आप गीले बालों के साथ सोती हैं और अगर आप सोते समय करवट भी बदलती हैं तो सूखे बालों की अपेक्षा वो ज्यादा जल्दी टूटते हैं। दरअसल जब बाल गीले होते हैं तो बालों का क्यूटिकल ज्यादा ऊपर उठा होता है जो बालों के टूटने का कारण बनता है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : getty images
इसके अलावा बालों को रात में धोने का एक और नुकसान ये भी होता है कि जब बाल सही तरीके से सूख नहीं पाते तो जिस तरह आप सोते हैं वो अलग अलग आकार लेता जाता है। सुबह उठकर आपको अपने बालों का स्टाइल खराब भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : getty images
अब आप ये सोच रहीं होंगी कि फिर क्या करें तो हम आपको बता दें कि आप बेशक रात में बाल धोएं मगर उसे ठीक से सुखाने से पहले बिलकुल भी ना सोएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें