फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 हफ्ते में गिरते बाल रोकेंगे घर के बने ये 5 तेल, जरूर आजमाइए

Wed, 14 Dec 2016 04:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Getty Images
अगर आप गिरते बालों से परेशान हैं और बालों को खोने का गम आपको सता रहा है तो घर में बने इन 5 हेयर ऑयल को आजमाइए, ये यकीनन आपको फायदा पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
एलोवेरा तेल-
आधा कप एलोवेरा जेल में उतना ही नारियल का तेल मिला लें। उसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। ठंडा होने पर उसमें कुछ बूंदें गुलमेंहदी के तेल की मिलाएं। इस तेल को रोजाना बालों में लगाएं। एलोवेरा में 20 तरह के अमीनो एसिड्स होते हैं जो बालों को मजबूती देते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गुड़हल का तेल-
गुड़हल की पंखुड़ियों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें। उसे पीसकर उसमें नारियल और बादाम का तेल मिलाएं। गुड़हल में अमीनो एसिड, विटामिन बी विटामिन सी पाया जाता है जो बालों को गिरने से रोकता है।

4 of 6
आंवला तेल-
आंवले को बालों का टॉनिक भी कहते हैं। आंवले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक पेन लेकर उसमें नारियल तेल, तिल का तेल और आंवले के टुकड़े मिलाकर उसे धीमी आंच पर कुछ देर के लिए पकाएं। आपका आंवले का तेल तैयार है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : getty images
प्याज का तेल-
प्याज में सल्फर की अच्छी मात्रा होती है जो बालों से जुड़ी कई समस्याओं से निजात दिलाती है। एक पेन में छोटे-छोटे कटे हुए प्याज, लहसुन और नारियल तेल को मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। आप इस तेल को 10 दिन तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : getty images
अदरक का तेल-
आधा कप जैतून के तेल को धीमी आंच पर गर्म करें। इसमें कटे हुए अदरक मिलाएं। इसको उबलने दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे बोतल में भरकर रख लें। आप इसे 2 हफ्तों तक स्टोर कर सकते हैं। ये डैंड्रफ और सिर की खुजली से आराम दिलाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें