फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Skin Care: केमिकल वाले रंगों से त्वचा को हो सकते हैं ये नुकसान, जानें बचाव के तरीके

Wed, 12 Mar 2025 09:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तब तो आपको इन केमिकल वाले रंगों से खुद को खासतौर पर बचाकर रखना है। 
विज्ञापन
1 of 8
केमिकल वाले रंगों से त्वचा को हो सकते हैं ये नुकसान - फोटो : Adobe Stock
Holi Skin Care: होली का त्योहार रंगों, मस्ती और खुशियों से भरा होता है, लेकिन कई बार इन रंगों में मौजूद केमिकल्स हमारी त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बाजार में मिलने वाले अधिकतर रंगों में लेड ऑक्साइड, कॉपर सल्फेट, मर्करी सल्फेट और डाई जैसे हानिकारक तत्व होते हैं, जो त्वचा पर एलर्जी, खुजली, जलन, दाने और रैशेज का कारण बन सकते हैं। कई बार तो इन रंगों की वजह से परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि डॉक्टर तक के पास जाना पड़ जाता है। ऐसे में खासतौर पर जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है, उन्हें इन रंगों से अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है।  
विज्ञापन

2 of 8
आएगी एलर्जी और रैशेज की समस्या - फोटो : Adobe stock
पहले जान लें नुकसान

1. आएगी एलर्जी और रैशेज की समस्या

यदि आप केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल होली के दिन करेंगे तो इससे त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली और रैशेज हो सकते हैं। कई बार तो ये परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। 
 
विज्ञापन

3 of 8
जलन और ड्राइनेस - फोटो : Adobe stock

2. जलन और ड्राइनेस 

 हार्श केमिकल्स स्किन की नमी छीन लेते हैं, जिससे ड्राइनेस, जलन और खिंचाव महसूस हो सकता है। इसलिए जब भी होली का रंग खरीदें, ये ध्यान रखें कि इसमें किसी प्रकार का केमिकल न हो। 
 

4 of 8
टैनिंग और डार्क पैचेज का खतरा - फोटो : Adobe stock
 3. टैनिंग और डार्क पैचेज का खतरा

 केमिकल युक्त रंग सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों के साथ मिलकर त्वचा पर डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन का कारण बन सकते हैं। कई बार तो ये रंग ऐसे डदाग-धब्बे छोड़ जाते हैं, जिन्हें साफ करने में हफ्तों का समय लगता है। 
विज्ञापन

5 of 8
ऑयलिंग है जरूरी - फोटो : Adobe stock
बचाव के तरीके

1, ऑयलिंग है जरूरी

यदि आप नहीं चाहते कि आपके साथ किसी तरह की परेशानी हो तो होली खेलने से पहले नारियल, सरसों या जैतून के तेल से त्वचा की अच्छे से मसाज करें। इससे रंग स्किन में नहीं बैठते और बाद में आसानी से साफ हो जाते हैं।  
विज्ञापन

6 of 8
मॉइस्चराइजर लगाएं - फोटो : Adobe stock
2. मॉइस्चराइजर लगाएं

अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई है, तो तेल के साथ एक अच्छा मॉइस्चराइजर भी लगाएं। इससे त्वचा हाइड्रेटेड रहेगी और केमिकल्स का असर कम होगा। इससे आपकी त्वचा की नमी भी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

7 of 8
फुल स्लीव कपड़े पहनें - फोटो : instagram
3. फुल स्लीव कपड़े पहनें

होली के दिन रंग खेलते समय जितना हो सके, अपनी त्वचा को ढककर रखें। इस दौरान लंबी बाजू के हल्के कॉटन के कपड़े पहनें, ताकि केमिकल वाले रंग सीधे स्किन के संपर्क में न आएं।
विज्ञापन

8 of 8
होली खेलने के बाद ये काम करे - फोटो : Adobe stock
होली खेलने के बाद ये काम करे

रंग छुड़ाने के लिए हार्श साबुन या केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। बल्कि इसकी जगह किसी माइल्ड क्लींजर, बेसन, दही और एलोवेरा जेल से त्वचा को साफ करें और अच्छी तरह मॉइस्चराइज करें।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें