फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2025:  BB क्रीम से लेकर गजरे तक, हरियाली तीज के दिन खुद को बनाएं सबसे खास

Sun, 27 Jul 2025 07:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hariyali Teej Makeup Tips: अगर आप भी हरियाली तीज पर घर पर रहकर आसान और नेचुरल मेकअप करना चाहती हैं तो यह लेख आपके लिए है। जानिए आसान स्टेप्स में खूबसूरत दिखने का तरीका
विज्ञापन
1 of 6
हरियाली तीज पर करें ऐसा मेकअप - फोटो : Instagram
Hariyali Teej Makeup Tips: सावन के माह में हरियाली तीज का पावन पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है। हरियाली तीज का पर्व परंपरागत तरीके से मनाते हुए, महिलाएं उपवास करती हैं, भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करती हैं और सोलह श्रृंगार करके तैयार होती है। तीज का त्योहार जहां एक तरफ सुहाग का प्रतीक है, वहीं यह महिलाओं के सजने-संवरने का खास दिन भी होता है। इस दिन हरे रंग की साड़ी, चूड़ियां, मेहंदी और पारंपरिक गहनों के साथ मेकअप भी उतना ही जरूरी होता है। अगर आप भी हरियाली तीज पर घर पर रहकर आसान और नेचुरल मेकअप करना चाहती हैं तो यह लेख आपके लिए है। जानिए आसान स्टेप्स में खूबसूरत दिखने का तरीका।
 
विज्ञापन

2 of 6
मेकअप का पहला कदम - फोटो : Adobe stock
चमकदार लुक के लिए पहला कदम

मेकअप से पहले स्किन को तैयार करना सबसे जरूरी है। तीज से एक दिन पहले स्क्रब करें ताकि चेहरे पर नेचुरल निखार आए। तीज वाले दिन मेकअप से पहले अच्छे से चेहरे को धोकर उसे सुखा लें। फिर  एलोवेरा जेल या हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे मेकअप स्मूद और लॉन्ग लास्टिंग होगा।
विज्ञापन

3 of 6
BB And CC Cream - फोटो : Adobe stock
बेस मेकअप हो हल्का और ग्लोइंग

तीज पर हेवी फाउंडेशन से बचें। इसकी जगह BB क्रीम या लाइट फाउंडेशन लगाएं। हाइलाइटर की हल्की सी टच से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा। चाहें तो बेस मेकअप के लिए प्राइमर लगाएं।

4 of 6
Eye Makeup - फोटो : instagram
आई मेकअप से बढ़ेगी खूबसूरती

मेकअप के दौरान आंखों की सुंदरता को बढ़ाकर पूरे लुक को एन्हांस कर सकते हैं। हरी या गोल्डन आईशैडो का उपयोग करें। काजल और मस्कारा से आंखों को आकर्षक बनाएं। चाहें तो ग्रीन कलर का आईलाइनर भी लगा सकती हैं जो थीम से मैच करेगा।
विज्ञापन

5 of 6
Lipstick - फोटो : Adobe stock
होंठों को दें सॉफ्ट ग्लैम लुक

तीज पर रेड या मैरून लिपस्टिक क्लासिक ऑप्शन है। लेकिन अगर आप कुछ नया चाहती हैं, तो रोज पिंक या वाइन शेड भी ट्राय कर सकती हैं। लिप्स को पहले मॉइस्चराइज करें, फिर लिपस्टिक लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hariyali Teej 2025 - फोटो : adobe
तीज लुक को ट्रेडिशनल टच से पूरा करें

आपके लुक को मेकअप के साथ ही पारंपरिक तीज एलिमेंट्स से पूरा किया जा सकता है। इसके लिए आप हरे रंग की बिंदी और चूड़ियां पहन सकती हैं। नेलपेट या नेलआर्ट आपके लुक को अधिक खूबसूरत बनाएगा। साथ ही ट्रेडिशनल लुक के लिए झुमके, गजरा और पायल का इस्तेमाल भी आपके लुक को परफेक्ट बनाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें