फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year 2020: नए साल की पार्टी में छा जाएंगी आप, बस मेकअप के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

Wed, 01 Jan 2020 11:42 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नया साल 2020 का आगाज हो गया है। कई तरह से लोग नए साल का जश्न मनाते हैं। इस खास अवसर पर लोग पार्टी करने या कहीं बाहर आउटिंग के लिए जाते हैं। हालांकि जब बात पार्टी या आउटिंग की आती है तो सबसे पहली चीज जो मन में आती है वो है मेकअप। ऐसा कोई भी नहीं होगा जो ये नहीं चाहता हो कि वो पार्टी में सबसे अलग दिखे। सुंदर दिखने के लिए आपको अच्छे आउटफिट के साथ-साथ अच्छे मेकअप की जरूरत होती है। मेकअप के दौरान आप कोई गलती न कर दें, इसलिए हम आपको मेकअप से जुड़े कुछ टिप्स बता रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बेस
मेकअप के बेस पर आपको विशेष ध्यान देना चाहिए। मॉइश्चराइजर, प्राइमर और फाइंडेशन के साथ अपने मेकअप की शुरुआत करें। आप अपने बेस को हल्का रखें और बहुत अधिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। जब बेस लगा लें तो कंसीलर और लूज पाउडर लगाएं। पाउडर ब्लश के साथ अपने चेहरे को फ्रेम करें।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आई मेकअप
आंखों का मेकअप करने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। बड़ी आंखों वाले लोगों को बहुत डार्क और मोटा काजल या आईलाइनर न लगाएं। लेकिन अगर आपकी आंखें छोटी हैं, तो आप मोटा काजल और आईलाइनर लगा सकती हैं। आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप मैटेलिक ग्लिटर आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। हां एक बात का जरूर ध्यान रखें कि कभी भी आइशैडो का इस्तेमाल काजल और आईलाइनर लगाने से पहले करें।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
होठों का मेकअप
अगर आप ग्लिटर आईशैडो का इस्तेमाल कर रही हैं, तो चमकदार आंखों के साथ लिप शेड को न्यूट्रल रखें। आप बेज और कोरल कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह के लिप कलर को सफाई से अपने होठों पर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बालों का स्टाइल
आपका हेयरस्टाइल भी आपकी पूरी पर्सनेलिटी को बिगाड़ सकता है, इसलिए हमेशा ड्रेस और अपने चेहरे के शेप के अनुसार अपना हेयरस्टाइल चुनें। गोल चेहरे के लोग अपने बालों को खुला छोड़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें