फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार फोन और कंप्यूटर चलाती हैं तो हो जाएं सावधान, इनसे भी हो सकती है स्किन खराब

Thu, 14 May 2020 06:02 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : Pixabay
लगातार फोन और कंप्यूटर चलाने से आंखें खराब हो जाती है। ये तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे स्किन भी खराब हो जाती है। त्वचा के खराब होने के लिए तो बहुत सारी चीजें जिम्मेदार होती हैं। जैसे सही खानपान का न होना या दिनचर्या में गड़बड़ी। यहां तक कि लड़कियां केमिकल वाले प्रोडक्ट से भी स्किन खराब कर लेती हैं। लेकिन मोबाइल और कंप्यूटर से होने वाली त्वचा की खराबी के बारे में बहुत कम लोग ही ध्यान देते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
जी हां, जैसे आंखों की सेहत के लिए मोबाइल और कंप्यूटर से निकलने वाली नीली किरणें नुकसानदेह हैं। उसी तरह से त्वचा को भी हानि पहुंचाती है। मोबाइल से निकलने वाली नीली किरणें त्वचा में एजिंग फैक्टर को बढ़ा देती है। जिसकी वजह से त्वचा समय से पहले ही बूढ़ी नजर आने लगती है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
कंप्यूटर से निकलने वाली किरणें त्वचा में पिग्मेंटेशन का खतरा पैदा करती हैं और मेलानिन को बढाती हैं। जिसके कारण त्वचा में लालिमा और रंगत गाढी हो जाती है। ब्लू रेज के कारण त्वचा के कोलेजन टूट जाते हैं। जिसके कारण त्वचा पर काले धब्बे पड़ जाते हैं। 


 
विज्ञापन

4 of 4
लेकिन मोबाइल और कंप्यूटर से बचना इस लॉकडाउन में तो थोड़ा मुश्किल है। इसलिए त्वचा को इन नुकसानदायक ब्लू रेज से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना ठीक होगा। भले ही घर के अंदर रहना हो लेकिन सनस्क्रीन लोशन लगाने से त्वचा को इन किरणों से बचाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें