Hand Care Tips: दिसंबर का महीना खत्म होने की कगार पर है, ऐसे में सर्दी भी अपना सितम दिखा रही है। सर्दियों की शुरुआत से ही त्वचा पर इसका असर दिखने लगता है। ऐसे में लोग अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, ताकि उनकी त्वचा सर्दियों में भी रूखी ना हो।
इन प्रोडक्ट के इस्तेमाल का असर दिखता भी है लेकिन अगर बात करें हाथों की तो इन पर कितने भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाए, फिर भी हाथ काफी रूखे हो जाते हैं।
दरअसल, सर्दियों के मौसम में चेहरे की ही तरह हाथों को भी एक्सट्रा केयर की जरूरत पड़ती है क्योंकि दिन में कई बार हाथ धोना, घर के काम, मार्केट जाना, ऑफिस जाना और बहुत से कामों में हाथ का ही इस्तेमाल होता है।
ऐसे में इनका ध्यान रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। अगर हाथों का ध्यान सही से नहीं रखा जाए तो ये काफी ड्राई लगने लगते हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको हाथों का ख्याल रखने के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।