Hand Care In Winter: हाथों का रूखापन एक सामान्य समस्या है, जो त्वचा की नमी कम होने या बाहरी कारणों की वजह से होती है। यह समस्या बार-बार हाथ धोने, कठोर साबुन के उपयोग, या सही देखभाल न होने की वजह से सामने आ सकती है। इसके साथ-साथ अक्सर सर्दी के मौसम में भी जब ठंडी और शुष्क हवा चलती हैं तो त्वचा की नमी को छीन लेती है।
हाथों के रूखेपन को दूर करने के लिए बाजार में कई लोशन मिलते हैं, लेकिन कई बार इनके इस्तेमाल से भी फायदा नहीं मिलता है। नियमित देखभाल और प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग आपके हाथों की त्वचा को लंबे समय तक मुलायम और स्वस्थ बनाए रखेगा।
यदि आप हाथों का ध्यान रखना चाहते हैं तो कुछ बातों को हमेशा जहन में रखें। यदि हाथों का रूखापन अत्यधिक बढ़ जाए, जलन, लालिमा, या फटने लगे, तो यह किसी त्वचा रोग का संकेत हो सकता है। ऐसे में त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें।