रूखे और बेजान बाल हर लड़की को परेशान करते हैं। लेकिन आजकल की धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से और केमिकल वाले प्रोडक्ट बालों के रूखेपन और झड़ने का कारण बनते हैं। कई बार बालों को एक्स्ट्रा पोषण की जरूरत होती है। जिससे निपटने के लिए लड़कियां पार्लर में महंगे हेयर स्पा के लिए भी जाती हैं। लेकिन अगर आप नहीं चाहती कि रोज पार्लर में जाकर हेयर स्पा लिया जाए और बालों की सेहत भी ठीक रहे तो घर पर स्पा करें। इसके लिए बहुत ही कम सामान की जरूरत होगी और आसानी से बालों को पोषण भी मिल जाएगा।