Cracked Heel Remedies: सर्दियों का मौसम आते ही एक आम समस्या लोगों के सामने आ खड़ी होती है। ये समस्या है एड़ियों के फटने की। दरअसल, ठंडी हवा और कम नमी के कारण पैरों की त्वचा रूखी और खुरदरी हो जाती है, जिससे एड़ियां फटने लगती हैं और चलने-फिरने में तकलीफ होती है। कई बार तो ये दिक्कत इतनी बढ़ जाती है कि डॉक्टर के पास तक जाना पड़ जाता है।
इसके लिए वैसे तो बाजार में तमाम तरह की क्रीम मिलती हैं, लेकिन इनका असर भी कुछ समय तक ही रहता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में, जो आपकी एड़ियों को नर्म और सॉफ्ट बना सकते हैं। इन उपायों में प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं और फटने से रोकते हैं।