फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर और झड़ते बालों के लिए वरदान है कपूर से बना ये खास तेल

Tue, 08 Aug 2017 12:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
अगर आप बाल झड़ने से परेशान हैं और इसके लिए पार्लर से लेकर दवा तक पर बहुत पैसे खर्च कर चुके हैं तो घर में ही कपूर का तेल बनाएं। यह न सिर्फ सस्ता और आसान उपाय है बल्कि डैंड्रफ से लेकर बाल झड़ने तक, आपके बालों की कई परेशानियों को कम करने में मददगार हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
कपूर के तेल की मसाज न सिर्फ शरीर के रक्त संचार को बढ़ाती है बल्कि इसका अरोमा स्ट्रेस से भी राहत दिलाता है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक तत्व डैंड्रफ दूर करने में भी मददगार है।
विज्ञापन

3 of 5
कैसे बनाएं
कपूर का तेल बनाना बहुत आसान है। वैसे तो यह बाजार में कैंफर ऑयल के नाम से ब‌िकता ही है, लेक‌िन आप घर पर ही इसे तैयार करना चाहते हैं तो नारियल तेल में कपूर के टुकड़े डालकर एक एयर टाइट डिब्बे में बंद कर दें। इससे कपूर का अरोमा नहीं खत्म होगा और आप जब चाहें इसे लगा सकते हैं।
 

4 of 5
कैसे करें इस्तेमाल
कपूर के तेल को बालों की जड़ों में लगाएं और 15 से 20 मिनट तक सिर की हल्की मसाज करें। फिर पांच मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद आप बालों पर स्टीम दें या फिर गुनगुने पानी में तौलिया भिगोकर बांलों पर पांच मिनट के लिए बांधें और बालों पर शैंपू करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ध्यान रहें
हो सकता है कि आपकी त्वचा कपूर के लिए एलर्जिक हो, ऐसी स्थिति में पहले त्वचा पर एक पैच टेस्ट करें और उसके बाद ही इस तेल को अपने बालों पर लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें