बालों का झड़ना परेशानी वाली बात नही है क्योंकि रोजाना कुछ बाल झड़ते ही हैं। लेकिन इन टूटे बालों के बदले में नए बाल उगते हैं। समस्या तब होती है जब 100-50 से ज्यादा बाल टूटने लगते हैं और नए बाल भी कम उगते हैं। ऐसे में बाल हल्के और पतले हो जाते हैं। बालों के झडने की वजह कई बार कुछ बीमारियां या फिर सही डाइट का ना होना होता है। लेकिन कई बार केमिकल वाले प्रोडक्ट, धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से भी बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं। अगर आप बालों के झडने से परेशान है तो घरेलू नुस्खों की मदद से इससे छुटकारा पा सकते हैं। आगे की स्लाइड में जानें कौन से घरेलू नुस्खे बाल झ़ड़ने को रोकने में मदद करते हैं।