Ghar Par Baal Kaise Colour Kare: यदि कम उम्र में आपके बाल सफेद हो रहे हैं तो उनपर केमिकल वाली हेयर डाई इस्तेमाल न करें। आप इसके घर पर डाई तैयार करें, जिसमें आपके ज्यादा रुपये भी खर्च नहीं होंगे।
विज्ञापन
1 of 7
सफेद बालों को जड़ से काला कर देगा ये देसी नुस्खा
- फोटो : Adobe stock
Ghar Par Baal Kaise Colour Kare: खराब खान-पान और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल का असर अब लोगों के बालों और त्वचा पर दिखने लगा है। इसी का असर है कि बेहद कम उम्र में ही युवाओं के बाल सफेद होने लगे हैं। इन बालों को छिपाने के लिए वो अक्सर बाजार में मिलने वाली हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं, जिनसे कई बार बालों पर उल्टा असर पड़ता है।
यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और सफेद बालों को काला करना चाहते हैं तो हमारा बताया नुस्खा आजमाकर देख लें। हमारे बताए नुस्खे को आजमाने के लिए आपको महज 50 रुपये खर्च करने की जरूरत पड़ेगी। सिर्फ 50 रुपये में आप अपने बालों को जड़ से काला कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
घर पर डाई बनाने का सामान
- फोटो : instagram
घर पर डाई बनाने का सामान
आंवला पाउडर- 2 बड़े चम्मच
भृंगराज पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
मेहंदी पाउडर- 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस- 1 चम्मच
काली चाय
विज्ञापन
3 of 7
विधि
- फोटो : Freeepik.com
विधि
इस प्राकृतिक डाई को बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में आंवला पाउडर, भृंगराज और मेहंदी पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स करना है। जब सभी सूखे सामान मिक्स हो जाएं तो इसमें काली चाय और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें।
4 of 7
विधि
- फोटो : Adobe stock
अब इस पेस्ट को कुछ देर ढककर छोड़ दें ताकि रंग अच्छे से निकल आए। इस पेस्ट को यदि आप कम से कम दो से तीन घंटे ऐसे ही रखेंगे तो इसका रंग काफी अच्छा निकल कर आएगा।
विज्ञापन
5 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल
- फोटो : Freepik
ऐसे करें इस्तेमाल
अब बारी आती है इस प्राकृतिक डाई के इस्तेमाल की तो इसके लिए सबसे पहले अपने बालों को साफ करें। गंदे बालों में कभी भी डाई नहीं लगाई जाती है।
विज्ञापन
6 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल
- फोटो : Freepik
गंदे बालों में ये लगाएंगे तो इसका कोई लाभ आपको नहीं मिलेगा। तो अब जब डाई तैयार है तो इस पेस्ट को ब्रश या हाथों से जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। इसे कम से कम 1.5 से 2 घंटे तक इसे सिर पर लगा रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें।
ये प्राकृतिक डाई है तो अगर आपके बाल ज्यादा सफेद हैं तो हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल अवश्य करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे बालों की सफेदी कम होने लगेगी। महज एक महीने में आप खुद ही इसका असर देखेंगे।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।