Hair Care Tips: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। वैसे तो ये मौसम हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस मौसम में अपनी शरीर को कवर करके रखना बेहद जरूरी होता है क्योंकि सर्द हवाओं का असर सीधे त्वचा पर पड़ता है। इसी मौसम में शरीर में काफी बदलाव होते हैं। खासतौर पर जब हम सिर पर कैप लगाते हैं तो इसकी वजह से बालों पर काफी निगेटिव असर पड़ता है।
ऐसे में ये हर किसी से लिए जरूरी होता है कि हर कोई सर्दियों के मौसम में अपने बालों और स्कैल्प का खास ध्यान रखे। वैसे तो बालों की हर तरह की परेशानी से लिए आपको बाजार में हेयर केयर प्रोडक्ट उपलब्ध हो जाते हैं, लेकिन ये हर किसी को सूट नहीं करते। ऐसे में आप घर पर अपने बालों के लिए हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। इन हेयर मास्क को तैयार करने के लिए आपको किसी तरह के केमिकल की जरूरत नहीं पड़ेगी।