फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों के लिए रामबाण हैं ये 5 सब्जियां, जानें इनके इस्तेमाल का सही तरीका

Fri, 13 Sep 2024 08:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई ऐसी सब्जियां हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपने बालों का खास ध्यान रख सकते हैं। आइए आपको इन सब्जियों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
बालों के लिए रामबाण हैं ये 5 सब्जियां - फोटो : iStock
Hair Care Tips: चाहे पुरुष हो या महिला, हर किसी के लिए उनके बाल उनके शरीर का काफी अहम हिस्सा होते हैं। आजकल के समय में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से बाल काफी कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में इनका ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के साथ-साथ इस बदलते मौसम में भी बाल काफी झड़ते हैं। 

वैसे तो सैलून में आपको कई ऐसे हेयर केयर ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी मिल सकती है, जो बालों के लिए लाभदायक हैं, लेकिन कई बार ये ट्रीटमेंट बालों पर गलत असर डालते हैं। जिस वजह से बहुत से लोग इनसे बचते हैं।

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा है तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जो बालों के लिए वरदान हैं। इन सब्जियों के इस्तेमाल से आप बेझिझक अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
बालों के लिए रामबाण हैं ये 5 सब्जियां - फोटो : iStock
प्याज

शायद ही कोई घर ऐसा होगा, जिसमें प्याज मौजूद न हो। ऐसे में आप बिना सोचे प्याज का इस्तेमाल करके अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं। इसका लेप तैयार करने के लिए सबसे पहले प्याज को कद्दूकस करके इसका जूस निकाल लें। अब इस जूस में दो चम्मच शहद मिलाएं। इस लेप को 40 मिनट के लिए बालों पर लगाएं। 40 मिनट के बाद बालों को धो लें। नियमित रूप से इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से आपको फायदा जरूर दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
बालों के लिए रामबाण हैं ये 5 सब्जियां - फोटो : Freepik

आलू

आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, जोकि बालों के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आलुओं को अच्छे से पीस लें। इसके बाद पिसे हुए आलू में एक चम्मच शहद और अंडे का पीला वाला भाग मिक्स करें। सही से पेस्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करें। अब इस लेप को अपने बालों में आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। आधे घंटे के बाद बालों को धो लें। 

4 of 6
बालों के लिए रामबाण हैं ये 5 सब्जियां - फोटो : Freepik
धनिया 

सुनने में अजीब है लेकिन धनिया में मौजूद तत्व बालों के सेल्स को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए धनिया पत्ती को बारीक काटकर कुछ देर पानी में भिगो दें। अब इस पानी को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। एक घंटे के बाद बालों को धो लें। 
विज्ञापन

5 of 6
बालों के लिए रामबाण हैं ये 5 सब्जियां - फोटो : Freepik
लहसुन

प्याज की तरह ही लहसुन का इस्तेमाल भी बालों की लंबाई बढ़ाने में मदद करता है। दरअसल, लहसुन में सल्फर काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जिस वजह से ये बालों की लंबाई बढ़ाने का काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको लहसुन की कली को स्कैल्प पर घिसना है। इससे भी आपको काफी फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बालों के लिए रामबाण हैं ये 5 सब्जियां
टमाटर 

टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं जो बालों को स्वस्थ रखते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए टमाटर को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाएं और 20-30 मिनट बाद धो लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें