फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों के लिए जादुई हैं ये हरी पत्तियां, कई परेशानियों को करती हैं गायब

Sat, 01 Mar 2025 05:23 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप बिना केमिकल के इस्तेमाल से अपने बालों को जड़ से मजबूत बनाना चाहती हैं तो हमारी बताई गई जादूई पत्तियों का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
1 of 7
हेयर केयर - फोटो : Adobe stock
Hair Care: अगर आप मजबूत, घने और चमकदार बाल चाहते हैं, तो केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की जगह नैचुरल तरीकों को इस्तेमाल करें। खासतौर पर कुछ जड़ी-बूटी वाली पत्तियां बालों के लिए अमृत का काम करती हैं। ये बालों को झड़ने से बचाने, ग्रोथ बढ़ाने और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करती हैं।

यहां हम आपको इन्हीं पत्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बालों से संबंधित कई परेशानियां दूर करती है। इन पत्तियों को तेल में उबालकर, हेयर मास्क बनाकर या काढ़ा तैयार कर इस्तेमाल किया जा सकता है। हफ्ते में 2-3 बार इन्हें अपनाने से आपको जल्दी असर दिखेगा। तो अब से केमिकल वाले प्रोडक्ट्स छोड़कर इन नैचुरल तरीकों से बालों को घना और खूबसूरत बनाइए।
विज्ञापन

2 of 7
करी पत्ते - फोटो : istock
करी पत्ता
 
करी पत्ता जिस तरह से खाने का स्वाद बढ़ाता है, ठीक उसी तरह से ये बालों की जड़ों को मजबूत करता है और हेयर फॉल रोकने में मदद करता है। इसे नारियल तेल में उबालकर हेयर ऑयल के रूप में इस्तेमाल करें।  
विज्ञापन

3 of 7
नीम की पत्तियां - फोटो : freepik.com
नीम की पत्तियां
 
यदि आपके बालों में रूसी काफी ज्यादा है तो नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करें। इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर नीम स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं। इसे पानी में उबालकर उससे बाल धोने से डैंड्रफ कम होता है।  

4 of 7
भृंगराज की पत्तियां - फोटो : Adobe stock
भृंगराज की पत्तियां
 
इसे आयुर्वेद में "केशराज" यानी बालों का राजा कहा जाता है। ऐसे में इसकी पत्तियों का इस्तेमाल भी हेयर केयर में कर सकते हैं। भृंगराज तेल से मसाज करने से बाल तेजी से बढ़ते हैं और सफेदी कम होती है।  
विज्ञापन

5 of 7
मेंहदी की पत्तियां - फोटो : Adobe stock
मेंहदी की पत्तियां
 
इसके बारे में तो हर कोई जानता ही है। मेहंदी की पत्तियां बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करती है और बालों को चमकदार बनाती है। ये बालों की सफेदी को छुपाने के लिए भी बेहतरीन है।  
विज्ञापन

6 of 7
आंवला - फोटो : instagram
आंवला की पत्तियां
 
ये हरी पत्तियां भी बालों की जड़ों को मजबूत करती है और बालों का झड़ना कम करती है। इसे पीसकर हेयर मास्क के रूप में लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एलोवेरा के फायदे - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा की पत्तियां 
 
ज्यादातर घरों में ये पाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स बालों को मॉइश्चराइज़ रखते हैं। स्कैल्प पर एलोवेरा जेल लगाने से खुजली और डैंड्रफ कम होता है।
 
 
 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें