Hair Care Tips: जिन महिलाओं-लड़कियों के लंबे बाल होते हैं, वो अक्सर अपने बालों को खुला रखकर सोती हैं। खासतौर पर जब रात का समय होता है तो लंबे बालों में चोटी बनाकर सोने से उन्हें उलझन होती है। इसी के चलते महिलाएं बालों को खोलकर सोती हैं। जबकि ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। रात में खुले बालों के साथ सोने की आदत आपके बालों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, जिससे बालों में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
कई बार तो ये परेशानियां इस कदर बढ़ जाती हैं, कि काफी तगड़ा हेयर फॉल तक होने लगता है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए निम्नलिखित सुझावों पर ध्यान दें। इन आदतों को अपनाकर, आप बालों के झड़ने और टूटने की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित कर सकती हैं।