Hair Patch Precaution: आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल, खराब खान-पान और काम के प्रेशर की वजह से कम उम्र में ही लड़कों के बाल झड़ने लगते हैं। कई बार तो ऐसा देखने को मिलता है कि महज 30 साल की उम्र में गंजेपन तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में बाल झड़ने के बाद उम्र और भी ज्यादा लगने लगती है। इसी के चलते अपने बिगड़ते लुक को देखते हुए लोग या तो हेयर ट्रांसप्लांट कराते हैं या फिर हेयर पैच लगवाते हैं।
सिर पर हेयर पैच लगवाना ज्यादा किफायती होता है, इसलिए ज्यादातर लोग इसी का चयन करते हैं। हेयर पैच लगवाना तो आसान होता है, लेकिन इसे मैनेज करना काफी मुश्किल होता है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको तब रखना है, जब हेयर पैच लगवाया हो। इससे आपका पैच लंबे समय तक टिकेगा।