फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care : रसोई में मौजूद इस एक चीज से बालों को बनाएं सिल्की, जानें तरीका

Thu, 18 May 2023 10:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको रसोई में मौजूद एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपके बाल सिल्की और शाइनी के साथ घने भी बनेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
hair - फोटो : istock
Hair Care : महिलाओं के लिए बाल उनके शरीर का एक अहम हिस्सा हैं। लंबे और घने बालों की वजह से ही महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। पर, इस बदलते मौसम के साथ-साथ बढ़ते प्रदूषण का सीधा असर लोगों के शरीर और बालों पर पड़ने लगा है। ऐसे मे लगातार बालों का झड़ना, कम उम्र में सफेद बालों का होना और स्कैल्प में डैंड्रफ का जमना आदि परेशानियां सामने आ रही हैं। लोग बालों की देखभाल के लिए कई तरीके के हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं, ताकि बाल सिल्की और शाइनी हो जाएं, पर इसका भी कोई ज्यादा फायदा नहीं मिलता। कई बार तो इसका उल्टा ही असर हो जाता है।

ऐसे में आज हम आपको रसोई में मौजूद एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपके बाल सिल्की और शाइनी के साथ घने भी बनेंगे। दरअसल, हम बात कर रहे हैं नींबू की, जिसके इस्तेमाल के आपके बालों में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। इस लेख में हम आपको नींबू से बालों को मिलने वाले फायदे के बारे में भी बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऐसे करें नींबू का इस्तेमाल

अगर आप अपने बालों को शाइनी बनाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले एक मग में नींबू का रस निकाल लेें। रस निकालने के बाद इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। अब इस मिश्रण को स्कैल्प से लेकर बालों के आखिरी छोर तक लगाएं। धीरे धीरे स्कैल्प की मालिश करें। तकरीबन दस मिनट इसे ऐसे ही छोड़ने के बाद पानी से धो लें। ये एक नेचुरल कंडीशनर है। जिसके इस्तेमाल से आपके बाल शाइनी और सिल्की बनेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Lemon - फोटो : Istock
बालों की बढ़त में है मददगार

नींबू का रस आपके बालों के विकास में सहायक है। इसमें मौजूद तत्व बालों को जड़ से मजबूत करते हैं। जिस वजह से बालों की ग्रोथ में इजाफा होता है। 

4 of 5
Hair Care - फोटो : istock
बालों को बनाता है चमकदार

नींबू का रस आपके बालों को चमकदार बनाने में सहायक है। अगर आप चाहें तो नियमित रूप से इसके इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से बाल चमकदार बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dandruff - फोटो : istock
खत्म करता है डैंड्रफ

नींबू के रस के इस्तेमाल से सिर में जमा हुआ डैंड्रफ खत्म हो जाता है। इसके लिए बस नींबू के रस से आपको स्कैल्प की अच्छे से मालिश करनी है। कुछ ही दिन में आपको इसका असर दिखने लगेगा और सिर पर जमा रूसी खत्म हो जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें