कंचन चौहान
सर्दी का मौसम भले ही दिल को सुकून देने वाला हो, लेकिन यह आपकी त्वचा और बालों के लिए कई समस्याएं लेकर आता है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, बालों का झड़ना सामान्य से अधिक हो जाता है। यह सिलसिला पूरे जाड़े भर चलता रहता है। ठंडी हवाएं न सिर्फ त्वचा की नमी को छीनती हैं, बल्कि स्कैल्प को भी रूखा बना देती हैं। इसका नतीजा होता है- डैंड्रफ और बालों का झड़ना, खासतौर पर जिन महिलाओं को पहले से ही हेयर फॉल की समस्या है, उनके लिए सर्दियां किसी चुनौती से कम नहीं होतीं।