फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: नींबू और दही को बालों पर लगाने के हैं कई फायदे, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

Fri, 24 Jan 2025 10:13 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप बालों में नींबू और दही का मिश्रण लगाएंगे, तो इससे आपको बाल संबंधी कई परेशानियों से जरूर राहत मिलेगी।  
विज्ञापन
1 of 6
नींबू और दही को बालों पर लगाने के हैं कई फायदे - फोटो : Adobe stock
Hair Care Tips: आज-कल लगभग हर दूसरा व्यक्ति बालों से जुड़ी समस्याओं से परेशान होता है। ऐसे में लोग सैलून जाकर इन समस्याओं से राहत पाते हैं। एक बार सैलून जाने में हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। ऐसे में बहुत से लोग अक्सर दादी-नानी के नुस्खे अपनाते हैं। इसी क्रम में हम आपको बालों के लिए नींबू और दही का मिश्रण बालों में लगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। ये बालों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

इन दोनों चीजों के पास बालों की देखभाल के लिए कई गुण हैं, जैसे कि दही बालों को मुलायम बनाता है, जबकि नींबू बालों को चमक और स्वास्थ्य प्रदान करता है। ऐसे में आप बिना सोचे इसका इस्तेमाल हेयर केयर में कर सकते हैं। यहां हम आपको न सिर्फ इनके फायदों के बारे में बताएंगे, बल्कि इसके इस्तेमाल का सही तरीका भी बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
इस्तेमाल का सही तरीका - फोटो : istock
इस्तेमाल का सही तरीका
 
यदि आप दही और नींबू की मदद से हेयर मास्क बनाना चाहती हैं तो 1-2 टेबलस्पून ताजा दही और 1 टेबलस्पून ताजा नींबू का रस निकालकर अलग रख लें।
विज्ञापन

3 of 6
इस्तेमाल का सही तरीका - फोटो : Freepik
अब सबसे पहले, दही और नींबू का रस एक कटोरी में अच्छे से मिला लें। अगर आपके बाल लंबे हैं, तो आप मिश्रण की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

4 of 6
इस्तेमाल का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
बालों को थोड़ा गीला कर लें, फिर इस मिश्रण को स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक अच्छे से लगाएं। 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर हल्के शैंपू से बाल धो लें। आप इसे सप्ताह में 1-2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मिश्रण बालों को स्वस्थ रखने के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है। 
विज्ञापन

5 of 6
बालों का झड़ना कम करना - फोटो : freepik
ये होंगे फायदे

बालों का झड़ना कम करना- नींबू में विटामिन C होता है, जो बालों के विकास में मदद करता है और दही बालों को मजबूत बनाता है।

बालों की चमक बढ़ाना- नींबू बालों को प्राकृतिक चमक देने में मदद करता है, जबकि दही से बाल मुलायम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डैंड्रफ कम करना - फोटो : Adobe stock
डैंड्रफ कम करना- नींबू के एंटीफंगल गुण स्कैल्प से डैंड्रफ हटाने में मदद करते हैं, और दही स्कैल्प को नमी प्रदान करता है।

रूखापन कम करना- दही बालों में नमी को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे बाल मुलायम और सिल्की होते हैं।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें