Garm Pani Se Chehra Dhone Ke Nuksan: जैसे ही सर्दियों की शुरुआत होती है, ठंड से बचने के लिए हम अपनी रोजमर्रा की आदतों में कई बदलाव कर लेते हैं। इन्हीं में से एक है- चेहरा धोते समय गर्म पानी का इस्तेमाल। ठंड में गर्म पानी चेहरे पर तुरंत राहत और आराम देता है, इसलिए अधिकतर लोग बिना सोचे-समझे इसे अपनाने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आराम आपकी त्वचा के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है?
लगातार गर्म पानी से चेहरा धोने से त्वचा के नेचुरल ऑयल खत्म होने लगते हैं, जिस वजह से कई दिक्कतें बढ़ने लगती हैं। तो अगर आप अपनी त्वचा को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इस आदत के प्रभाव जानना बेहद जरूरी है। यहरां इस लेख में हम आपको डिटेल में बताएंगे कि चेहरे पर गर्म पानी इस्तेमाल करने के फायदे क्या हैं।
विज्ञापन
2 of 6
त्वचा के प्राकृतिक तेल खत्म हो जाते हैं
- फोटो : Adobe stock
1. त्वचा के प्राकृतिक तेल खत्म हो जाते हैं
गर्म पानी से चेहरा धोने का ये सबसे बड़ा नुकसान है और इसी की वजह से अन्य दिक्कतें पैदा होती हैं। दरअ,सल, गर्म पानी त्वचा की सुरक्षा परत को कमजोर कर देता है। इससे चेहरे के प्राकृतिक तेल कम होने लगते हैं, जिसके कारण त्वचा रूखी, खुरदरी और परतदार दिखने लगती है।
विज्ञापन
3 of 6
लालपन और जलन बढ़ती है
- फोटो : Adobe stock
2. लालपन और जलन बढ़ती है
जिन लोगों की त्वचा अधिक संवेदनशील होती है, उनके लिए गर्म पानी हानिकारक साबित होता है। ये त्वचा में जलन, लालपन और चुभन की समस्या बढ़ा सकता है। कई बार तो ये दिक्कतें इतनी बढ़ जाती हैं कि डॉक्टर के पास तक जाना पड़ जाता है।
4 of 6
त्वचा की बाहरी परत कमजोर होने लगती है
- फोटो : Adobe stock
3. त्वचा की बाहरी परत कमजोर होने लगती है
अत्याधिक गर्म पानी त्वचा की बाहरी सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचाता है। इसके कारण त्वचा धूल, गंदगी और प्रदूषण के प्रभावों से जल्दी प्रभावित होने लगती है। अगर आपको ठंडे पानी से दिक्कत होती है तो पानी को एकदम गुनगुना कर लें। लेकिन गर्म पानी इस्तेमाल कतई न करें।
विज्ञापन
5 of 6
समय से पहले बूढ़ा दिखने का खतरा
- फोटो : Adobe stock
4. समय से पहले बूढ़ा दिखने का खतरा
बार-बार गर्म पानी का उपयोग त्वचा की कसावट कम कर देता है। इससे महीन रेखाएं, झुर्रियां और उम्र बढ़ने के संकेत जल्दी दिखाई देने लगते हैं। इसलिए अगर आपकी उम्र कम है, तब तो गर्म पानी को चेहरे पर बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें।
त्वचा का रूखापन जब बढ़ जाता है तो उससे स्किन पर दाने, मुंहासे और फुंसी होने लगती हैं। अगर आप इस दिक्कत से बचना चाहते हैं तो भी गर्म पानी का इस्तेमाल करना छोड़ दें। इससे भी आपकी दिक्कत काफी बढ़ सकती है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।