फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों के लिए बेहद फायदेमंद है 2 रुपये में मिलने वाली ये चीज, कई परेशानियों से दिलाएगी राहत

Thu, 25 Jul 2024 05:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिर्फ दो रुपये में मिलने वाली एक चीज आपको बालों की कई परेशानियों से न सिर्फ राहत दिलाएगी, बल्कि इसके इस्तेमाल से बाल मजबूत भी बनते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
बालों के लिए बेहद फायदेमंद है 2 रुपये में मिलने वाली ये चीज - फोटो : iStock
Hair Care Tips: हर महिला ये चाहती है कि उसके बाल लंबे, घने और काले रहें, लेकिन बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से ये एक सपना बनकर रह गया है। आजकल ज्यादातर लोग अपनी लाइफस्टाइल तक पर ध्यान नहीं देते, जिसका असर उनके बालों पर दिखाई देता है। कम उम्र में ही बाल झड़ने लगते हैं या फिर सफेद होने लगते हैं। ये काफी चिंता का विषय भी बन जाता है।

अगर आप भी इसी तरह की परेशानियों से जूझ रहीं हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको एक ऐसी सस्ती चीज के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपको बालों की कई परेशानियों से निजात मिलेगा। हम बात कर रहे हैं कॉफी की, जिसका इस्तेमाल आप हेयर केयर में कर सकते हैं। सिर्फ दो रुपये में मिलने वाली कॉफी आपको बालों की कई परेशानियों से न सिर्फ राहत दिलाएगी, बल्कि इसके इस्तेमाल से बाल मजबूत भी बनते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
बालों के लिए बेहद फायदेमंद है 2 रुपये में मिलने वाली ये चीज - फोटो : iStock
तैयार करना होगा कॉफी का ऑयल

हेयर केयर में कॉफी का इस्तेमाल करने के लिए आपको सिर्फ दो रुपये वाली कॉफी और ऑलिव ऑयल की जरूरत पड़ेगी। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल निकालें और फिर उसमें कॉफी पाउडर मिक्स करें।
विज्ञापन

3 of 6
बालों के लिए बेहद फायदेमंद है 2 रुपये में मिलने वाली ये चीज - फोटो : Freepik.comAl
अच्छी तरह से इसे मिक्स करने के बाद पांच मिनट इसे ऐसे ही रखा रहने दें। अच्छे से मिक्स करने के बाद धीमी आंच पर आपको इसे पकाना है।

4 of 6
बालों के लिए बेहद फायदेमंद है 2 रुपये में मिलने वाली ये चीज - फोटो : istock
इसे पकाते वक्त ध्यान रखें कि इसे लगातार चलाते रहें, ताकि तेल में कॉफी सही से मिक्स हो जाए। 5 से 6 मिनट के बाद गैस बंद करें और तेल को ठंडा होने दें।
विज्ञापन

5 of 6
बालों के लिए बेहद फायदेमंद है 2 रुपये में मिलने वाली ये चीज - फोटो : iStock
जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे सूती कपड़े से छालकर एक बोतल में भर लें। ये तेल तैयार है, जिसका इस्तेमाल आप हफ्ते में दो से तीन बार बिना सोचे कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बालों के लिए बेहद फायदेमंद है 2 रुपये में मिलने वाली ये चीज - फोटो : iStock
बालों के लिए है फायदेमंद

अगर आप इसका इस्तेमाल बालों में करेंगी तो इससे आपके बालों की चमक बढ़ेगी। इसके साथ-साथ नियमित रूप से बालों के इस्तेमाल से आपके बालों का टैक्सचर भी अच्छा होगा। ये तमाम तरह के फंगल इंफेक्शन को दूर करने में भी सहायक है। इस तेल से बालों की लंबाई भी बढ़ती है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें