फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों पर मेहंदी का रंग ज्यादा चढ़ गया है तो इन तरीकों से करें उसे कम

Mon, 05 May 2025 09:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके बालों में मेहंदी का रंग गाढ़ा चढ़ गया है तो उसे हल्का करने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करें। 
विज्ञापन
1 of 7
बालों पर मेहंदी का रंग ज्यादा चढ़ गया है तो इन तरीकों से करें उसे कम - फोटो : Freepik
Hair Care Tips: बालों को रंगने के लिए ज्यादातर लोग घर पर ही हरी मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। ये मेहंदी वैसे तो बालों में काफी अच्छा रंग देती है, लेकिन कई बार इसकी वजह से बाल एकदम लाल रंग के हो जाते हैं। जो कि देखने में भी काफी खराब लगते हैं।

ऐसे में कुछ नुस्खे अपनाकर आप बालों पर लगी मेहंदी से चटक लाल रंग को हल्का कर सकते हैं। इन नुस्खों को ट्राई करने से पहले आपको एक बार पैच टेस्ट अवश्य करना है, क्योंकि ये नुस्खे हर किसी को सूट नहीं करते हैं। तो यदि आप चाहते हैं कि बिना किसी परेशानी के बालों का रंग हल्का हो जाए तो इन नुस्खों को पैच टेस्ट के बाद ट्राई करें। 
विज्ञापन

2 of 7
दही और बेकिंग सोडा - फोटो : Adobe stock
दही और बेकिंग सोडा

यदि आप बालों में से मेहंदी का रंग हल्का करना चाहते हैं तो दही और बेकिंग सोडा का पेस्ट तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी दही में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स करें।
विज्ञापन

3 of 7
दही और बेकिंग सोडा - फोटो : Adobe stock
अब इसे 40 मिनट के लिए अपने बालों में अच्छी तरह से लगाएं। कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। 40 मिनट के बाद किसी अच्छे शैंपू की मदद से बालों को धो लें। इससे बालों पर चढ़ा रंग काफी हल्का हो जाएगा। 

 

4 of 7
नींबू और शहद - फोटो : Freeepik.com
नींबू और शहद

इस मिश्रण की मदद से भी आप बालों पर चढ़े मेहंदी के रंग को हल्का कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच शहद लें। अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालें और दोनों चीजों को मिक्स करें।
विज्ञापन

5 of 7
नींबू और शहद - फोटो : इंस्टाग्राम
दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट तैयार हो जाएगा, जिसे आप बालों में एक घंटे के लिए लगा सकते हैं। एक घंटे के बाद अपने बालों तो गुनगुने पानी से धो लें, ताकि इसका रंग हल्का हो जाए। इसका इस्तेमाल पैच टेस्ट के बाद ही करें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
ऑलिव ऑयल और अंडा - फोटो : Freepik.com
ऑलिव ऑयल और अंडा

इन दोनों चीजों में जो तत्व पाए जाते हैं, वो बालों को पोषण देते हैं और मेहंदी के रंग को हल्का करते हैं। इसके लिए एक अंडे को फोड़कर उसका पीला भाग अलग कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऑलिव ऑयल और अंडा - फोटो : istock
अब सफेद वाले भाग में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिक्स करें और इसे बालों में जड़ों से लेकर छोर तक पर लगाएं। इसके बाद अपने बालों को धो लें। दो बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से मेहंदी का रंग काफी हल्का हो जाएगा। इसके साथ ही ये मास्क आपके बालों को रूखा होने से भी बचाएगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें