Hair Care Tips: गर्मियों के मौसम में धूल भरी आंधी और तेज धूप की वजह से त्वचा के साथ-साथ बाल काफी खराब होने लगते हैं। ज्यादातर लोग त्वचा का ध्यान तो रख लेते हैं लेकिन बालों का ख्याल रखना तो जैसे वो भूल ही जाते है। जबकि इस मौसम में बालों का ध्यान रखना भी काफी जरूरी होती है। वैसे आप चाहें तो पार्लर जाकर भी समय-समय पर हेयर स्पा या फिर अन्य हेयर ट्रीटमेंट ले सकते हैं।
आज के समय में बहुत से लोगों के पास पार्लर जाने का समय नहीं होता, वहीं बहुत से लोग पैसे बचाने के चक्कर में पार्लर नहीं जाते। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही महज 10 रुपये खर्च करके हेयर स्पा कर सकते हैं। घर पर पार्लर जैसा हेयर स्पा करना काफी आसान है। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इसका असर काफी लंबे समय तक रहेगा।