फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बारिश के मौसम में हो रहा तगड़ा हेयर फॉल, ये नुस्खा बचाएगा आपको गंजा होने से !

Fri, 18 Jul 2025 12:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Control Hair Fall: अगर आप भी बारिश के मौसम में बाल झड़ने से परेशान हैं तो हमारा बताया एक नुस्खा आपको गंजा होने से बचा सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
बारिश के मौसम में हो रहा तगड़ा हेयर फॉल, ये नुस्खा बचाएगा आपको गंजा होने से ! - फोटो : Adobe stock
How To Control Hair Fall: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे बारिश का मौसम पसंद न हो। ये मौसम काफी सुकून देता है, लेकिन इस मौसम की वजह से ही बालों से लेकर त्वचा संबंधी परेशानियां पैदा होती हैं। स्किन की दिक्कतें तो हम सब देख लेते हैं, लेकिन अक्सर बारिश के मौसम में बालों का झड़ना काफी बढ़ जाता है, जिसको कंट्रोल करना काफी मुश्किल काम होता है।

दरअसल, हवा में नमी और गंदगी स्कैल्प पर असर डालती है, जिससे हेयर फॉल तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में यदि हेयर फॉल को सही समय पर न रोका जाए तो इससे आप गंजेपन का शिकार तक हो सकते हैं। पर, आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए लाए हैं एक आजमाया हुआ घरेलू नुस्खा, जो न सिर्फ बालों को झड़ने से रोकेगा, बल्कि उन्हें मजबूत और घना भी बनाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
इस नुस्खे को आजमाने का जरूरी सामान - फोटो : Freepik.com
इस नुस्खे को आजमाने का जरूरी सामान

यदि आप हमारा बताया गया नुस्खा आजमाने का सोच रहे हैं तो उसके लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत पड़ेगी। इसमें सबसे पहला है 2 टेबलस्पून मेथी दाना, और दूसरा है 4 टेबलस्पून नारियल तेल। 

 
विज्ञापन

3 of 6
ऐसे करें तैयार - फोटो : Freepik.com
ऐसे करें तैयार

इन दोनों चीजों की मदद से आप अपने झड़ते बालों को काफी हद तक रोक सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मेथी दानों को रातभर भिगोकर रखें। रातभर भीगकर रखने की वजह से ये फूल जाएंगे, जिसके बाद आप सुबह उन्हें पीसकर पेस्ट बना सकते हैं।

4 of 6
ऐसे करें तैयार - फोटो : Adobe stock
इसके बाद अब एक पैन में नारियल तेल गर्म करें और उसमें ये पेस्ट डालें। दोनों चीजों को एक साथ धीमी आंच पर 4–5 मिनट तक पकाएं। जब मेथी का रंग भूरा हो जाए और खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें। अब तेल को ठंडा कर छान लें। 

 
विज्ञापन

5 of 6
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Freepik
ऐसे करें इस्तेमाल

इस तेल का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले ध्यान रखें कि आपके बाल गंदे न हों। इस तेल का असर तभी होगा, जब बाल और स्कैल्प साफ होंगे। अब जब आपके बाल साफ हैं तो इस तेल से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें। यदि रातभर लगाकर नहीं रखना चाहते तो नहाने से कम से कम दो घंटे पहले इस तेल से बालों पर मसाज करें। इसके बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। हफ्ते में तीन बार आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिलेंगे ये फायदे - फोटो : freepik
मिलेंगे ये फायदे

इसके नियमित इस्तेमाल से सबसे पहले तो आपके हेयर फॉल में तेज़ी से कमी आएगी, जो आज-कल सबसे बड़ी परेशानी है। इसके अलावा इसकी मदद से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है, जिससे आपके बाल जड़ से मजबूत बनेंगे। इसके साथ-साथ आपको डैंड्रफ और इन्फेक्शन से राहत भी मिलेगी।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें