फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Glowing Skin: शाम तक चेहरे का ग्लो हो जाता है गायब? इन उपायों से लौटेगा खोया निखार

Fri, 18 Jul 2025 09:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Face Glow Tips: यदि आपका चेहरा भी शाम होते-होते डल होने लगता है तो कुछ टिप्स फॉलो करके आप अपने चेहरे को निखार सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
शाम होते-होते गायब हो जाता है चेहरे का निखार तो अपनाएं ये टिप्स - फोटो : Adobe stock
Face Glow Tips: आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के पास इतना समय नहीं होता है कि वो अपनी स्किन का खास ध्यान रख पाएं। इसी वजह से उनका चेहरा धीरे-धीरे डल होने लगता है और शाम होते -होते तो चेहरे का पूरा ग्लो ही खत्म हो जाता है।

दरअसल, शाम होते-होते चेहरे की थकावट और निखार में नमी की कमी आम समस्या है, खासकर जब आप दिनभर की भागदौड़ या ऑफिस के बाद खुद को थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसा होना बेहद सामान्य है। यदि आपके साथ भी ऐसा ही है तो ये लेख आपके काम का है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैेसे कुछ टिप्स को फॉलो करके आप अपने चेहरे को हमेशा खिला-खिला रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सुबह की शुरुआत करें ऐसे - फोटो : Adobe stock
सुबह की शुरुआत करें ऐसे 

अपने सुबह की शुरुआत हमेशा सीटीएम रूल के साथ करें। इसमें सबसे पहले क्लींजंग, फिर टोनिंग और फिर मॉइस्चराइजिंग का नंबर आता है। ये रुटीन फॉलो करने के बाद आपका चेहरा पूरा दिन खिला-खिला बना रहेगा। यदि सीरम इस्तेमाल कर रहे हैं तो विटामिन C या हायालूरोनिक एसिड सीरम का इस्तेमाल करें जिससे स्किन हाइड्रेट और ग्लोइंग बनी रहती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
सनस्क्रीन को दिन भर इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन को दिन भर इस्तेमाल करें

मौसम चाहे कोई सा भी हो, सनस्क्रीन का इस्तेमाल दिन में कई बार करें। ये आपके चेहरे को यूवी किरणों से बचाकर रखता है, जिनकी वजह से स्किन डैमेज होकर डल दिखने लगती है। घर से बाहर निकलते समय बाहर हमेशा SPF 50 या उससे ऊपर का सनस्क्रीन लगाएं। 

 

4 of 6
फेस मिस्ट को बनाएं दोस्त - फोटो : Adobe stock
फेस मिस्ट को बनाएं दोस्त

अभी जब गर्मी का मौसम है तो फेस मिस्ट को अपना दोस्त बना लें। दिनभर में जब भी चेहरा थका हुआ लगे, एक रिफ्रेशिंग फेस मिस्ट या गुलाबजल छिड़कें।ये आपके चेहरे को तुरंत तरोताजा कर देता है। इसका इस्तेमाल काफी आसान होता है, इसलिए इसे आप आसानी से अपने पास रख सकते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
कम मेकअप इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
कम मेकअप इस्तेमाल करें

यदि आप चाहते हैं कि आपका चेहरा शाम तक डल न दिखे तो मेकअप की कम लेयरों का इस्तेमाल करें। जितना हो सके मेकअप से बचें। यदि इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान रखें ये आपके स्किन टाइप का ही हो। शाम में घर आते ही इसे साफ करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रात को भी सीटीएम फॉलो करें - फोटो : Adobe stock
रात को भी सीटीएम फॉलो करें

घर आने के सााथ ही आपको सीटीएम रूल फॉलो करना है। इसमें आपको दोबारा से क्लींजंग, फिर टोनिंग और फिर मॉइस्चराइजिंग का इस्तेमाल करना है। इसके बाद नाइट क्रीम का इस्तेमाल कतई न भूलें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें