फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों में हेयर मास्क अप्लाई करने का सही तरीका क्या है ?

Wed, 05 Mar 2025 03:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप अपने बालों में हेयर मास्क लगाना चाहते हैं तो पहले इसका सही तरीका जान लें। वरना आपके बालों को काफी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
बालों में हेयर मास्क अप्लाई करने का सही तरीका क्या है ? - फोटो : Adobe stock
Hair Care Tips: बालों की अच्छी देखभाल के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करना एक बेहतरीन उपाय है। ये बालों को पोषण देने, ड्राइनेस दूर करने और उन्हें मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करता है लेकिन अगर इसे सही तरीके से नहीं लगाया जाए, तो इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता।

इसलिए हर किसी को हेयर मास्क इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना चाहिए। ज्यादातर लोगों को हेयर मास्क सही से इस्तेमाल करना नहीं आता। ऐसे में आइए जानते हैं हेयर मास्क लगाने का सही तरीका और कुछ जरूरी टिप्स।  
विज्ञापन

2 of 7
हेयर टाइप के हिसाब से इस्तेमाल करें मास्क - फोटो : Adobe stock
हेयर टाइप के हिसाब से इस्तेमाल करें मास्क

हर बालों के प्रकार के लिए अलग हेयर मास्क होता है, इसलिए हमेशा अपने हेयर टाइप के अनुसार सही मास्क चुनना जरूरी है। जैसे कि ड्राई और फ्रिजी बालों के लिए एवोकाडो, शहद, नारियल तेल वाला मास्क परफेक्ट रहता है। ऑयली बालों के लिए एलोवेरा, ग्रीन टी, मुल्तानी मिट्टी वाला मास्क अच्छा रहता है। डैमेज और दो मुंहे वाले बालों के लिए दही, अंडा, जैतून तेल मास्क अच्छा रहता है। वहीं हेयर ग्रोथ बढ़ाने के लिए मेथी, आंवला, करी पत्ता मास्क परफेक्ट रहता है।
विज्ञापन

3 of 7
सबसे पहले बालों को करें साफ - फोटो : Adobe stock
सबसे पहले बालों को करें साफ

हेयर मास्क लगाने से पहले बालों को शैंपू कर लें ताकि गंदगी पूरी तरह से हट जाए। मास्क को हल्के गीले बालों में लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि यह अच्छी तरह एब्जॉर्ब होता है। अगर आपके बाल बहुत गीले हैं, तो तौलिए से हल्के हाथों से सुखा लें।  

4 of 7
इस तरह से करें अप्लाई - फोटो : Adobe stock
इस तरह से करें अप्लाई

अब बालों में हेयर मास्क अप्लाई करने के लिए मास्क को उंगलियों या ब्रश की मदद से जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। अगर आपके बाल ड्राई हैं, तो जड़ों से लेकर टिप्स तक लगाएं। अगर स्कैल्प बहुत ऑयली होती है, तो सिर्फ लंबाई और सिरों पर लगाएं। इसकी पतली लेयर ही बालों में लगाएं, ताकि ये अच्छे से लग जाए।
विज्ञापन

5 of 7
समय का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
समय का रखें ध्यान

नेचुरल DIY मास्क बालों में अप्लाई करते वक्त समय का ध्यान रखें। मास्क हमेशा 30 से 40 मिनट तक ही लगाना चाहिए। अगर मार्केट में मिलने वाले हेयर मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं तो इंस्ट्रक्शन्स के अनुसार ही इसका इस्तेमाल करें।  
विज्ञापन

6 of 7
ऐसे धोएं बाल - फोटो : Adobe stock
ऐसे धोएं बाल

मास्क लगाने के बाद गुनगुने पानी से अच्छे से धो लें। ज्यादा गर्म पानी से धोने से बाल रूखे और ड्राई हो सकते हैं। किसी भी प्रकार का हेयर मास्क निकालने के लिए सल्फेट-फ्री माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कितनी बार कर सकते हैं अप्लाई - फोटो : Freepik.com
कितनी बार कर सकते हैं अप्लाई

 यदि आपके बाल ड्राई और डैमेज हैं तो हफ्ते में दो बार हेयर मास्क इस्तेमाल करें। नॉर्मल और हेल्दी बालों के लिए हफ्ते में एक बार ही इसका इस्तेमाल करें। यदि बाल ऑयली हैं तो हर 10-15 दिन में एक बार हेयर पैक लगाएं। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें