Rice Water Benefit: आजकल महिलाओं के सिर पर कोरियन स्किन का क्रेज चढ़ रहा है। कोरियन जैसी ग्लास स्किन पाने के लिए लड़कियां महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। यदि आप ज्यादा महंगे प्रोडक्ट पर पैसे खर्च नहीं करना चाहती हैं तो चावल का पानी चेहरे पर इस्तेमाल करें।चावल का पानी एक प्राकृतिक ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जिसे लंबे समय से त्वचा की देखभाल के लिए उपयोग किया जाता रहा है।
खासतौर पर एशियाई देशों में चावल का पानी स्किन के लिए एक बेहतरीन उपाय माना जाता है। ये चेहरे की स्किन टोन को सुधारने, नमी बनाए रखने और प्राकृतिक ग्लो बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित उपयोग से त्वचा स्वस्थ, कोमल और दाग-धब्बों से मुक्त बन सकती है।
विज्ञापन
2 of 8
त्वचा को ग्लोइंग बनाता है
- फोटो : Adobe stock
त्वचा को ग्लोइंग बनाता है
चावल के पानी में विटामिन ई, एंटीऑक्सिडेंट्स और आवश्यक मिनरल्स होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और हेल्दी बनाते हैं। ये डल और थकी हुई स्किन को फिर से जवां बनाता है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन कम करता है
- फोटो : Adobe stock
दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन कम करता है
यदि आपके चेहरे पर काफी दाग-धब्बे हैं तो इसका इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद फेरुलिक एसिड और एलांटोइन तत्व त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स और झाइयां हल्की हो जाती हैं।
4 of 8
सनबर्न से राहत
- फोटो : Adobe stock
सनबर्न से राहत
धूप में यदि आपकी त्वचा पर सनबर्न हो रहा है तो इसका इस्तेमाल करें। क्योंकि चावल का पानी एक नेचुरल कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है, जो सनबर्न और त्वचा की जलन को शांत करता है। ये संवेदनशील त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
5 of 8
एंटी-एजिंग गुण
- फोटो : Adobe stock
एंटी-एजिंग गुण
जिन लोगों की त्वचा पर कम उम्र में ही झुर्रियां दिख रही हैं तो भी इसका इस्तेमाल करना सही माना जाता है। ये त्वचा को टाइट बनाकर झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में सहायक होता है।
विज्ञापन
6 of 8
एक्ने को कंट्रोल करता है
- फोटो : Adobe stock
एक्ने को कंट्रोल करता है
यदि आपके चेहरे पर अतिरिक्त ऑयल है तो चावल का पानी इस्तेमाल करें। चावल का पानी चेहरे के अतिरिक्त तेल को संतुलित करता है, जिससे पिंपल्स की समस्या कम हो सकती है। ये स्किन पोर्स को टाइट करता है, जिससे गंदगी और बैक्टीरिया से बचाव होता है।
विज्ञापन
7 of 8
स्किन को डीप क्लीन करता है
- फोटो : Adobe stock
स्किन को डीप क्लीन करता है
चावल का पानी एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है और रोमछिद्रों को गहराई से साफ करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और साफ बनी रहती है। ऐसे में त्वचा को सही से साफ करने के लिए इसका इस्तेमाल करें।
इसका इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। एक कॉटन पैड की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। इससे स्किन फ्रेश और टाइट महसूस होगी। यदि फेस पैक इस्तेमाल करना चाह रहे हैं तो चावल के पानी बेसन, मुल्तानी मिट्टी या एलोवेरा जेल में मिलाकर फेस पैक की तरह लगाया जा सकता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।