फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बारिश में झड़ते बालों से परेशान? घर पर बनाएं ये जादुई सीरम, 1 हफ्ते में थमेगा हेयर फॉल!

Mon, 30 Jun 2025 09:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Make Hair Serum At Home: अगर बारिश के मौसम में आप भी हेयर फॉल से परेशान हैं तो घर पर आसान विधि से हेयर सीरम तैयार करें।
विज्ञापन
1 of 7
घर पर बनाएं ये जादुई सीरम, 1 हफ्ते में थमेगा हेयर फॉल! - फोटो : adobe stock
How To Make Hair Serum At Home: बारिश का मौसम शुरू हो गया है, जो अपने साथ कापी सुहाना मौसम लेकर आता है। इस मौसम में लोग अपने परिवार के साथ घूमना पसंद करते हैं और तरह-तरह के पकवानों का लुत्फ उठाते हैं। ये मौसम वैसे तो काफी अच्छा होता है, लेकिन अपने साथ ये तमाम दिक्कतें लेकर आता है। इन दिक्कतों में सबसे अहम परेशानी है बालों का झड़ना।

जी हां, बारिश के मौसम में हर दूसरा व्यक्ति हेयर फॉल से परेशान होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बारिश की वजह से हर तरफ नमी हो जाती है, जो हेयर फॉल का मुख्य कारण है। इसी के चलते हम आपको एक ऐसा सीरम बनाने की विधि बताएंगे, जिसको लगाने के बाद एक हफ्ते में ही आपको असर दिखने लगेगा। इससे हेयर फॉल में काफी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
हेयर सीरम बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
हेयर सीरम बनाने का सामान
  • एलोवेरा जेल– 2 टेबलस्पून
  • रोजमेरी एसेंशियल ऑयल – 5-6 बूंदें
  • नारियल तेल – 1 टेबलस्पून
  • गुलाब जल – 2 टेबलस्पून
  • विटामिन E कैप्सूल

 
विज्ञापन

3 of 7
सीरम बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
सीरम बनाने की विधि

अब जान लेते हैं हेयर फॉल रोकने वाले सीरम बनाने की विधि के बारे में तो इसके लिए सबसे पहले तो एक साफ कटोरे में एलोवेरा जेल निकाल लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल मिक्स करें। सभी चीजों की मात्रा का आपको खास ध्यान रखना है, वरना ये असर नहीं करेगा।

4 of 7
सीरम बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
नारियल का तेल मिक्स करने के बाद कटोरे में एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालें। इसके बाद विटामिन ई का कैप्सूल तोड़ें और उसे भी कटोरे में मिक्स कर दें। सबसे आखिर में कटोरे में आपको गुलाब जल मिक्स करना है। अब जब कटोरे में सब चीजें पड़ गईं हैं तो सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें। बस ये हेयर सीरम तैयार है, अब इसे एक स्प्रे बोतल या ड्रॉपर बोतल में भर लें।
 
विज्ञापन

5 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल

अब बारी आती है इसते सही इस्तेमाल की तो इस नहाने से दो घंटे पहले अपने बालों में लगाना है। अगर ये स्प्रे वाली बोतल में भरा है तो इसे स्कैल्प पर स्प्रे करें। इसके बाद हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें। दो घंटे के बाद बालों को धो लें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में तीन बार आसानी से कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
बरतें ये सावधानी - फोटो : Adobe stock
बरतें ये सावधानी

यदि आप इस हेयर सीरम को घर पर तैयार कर रहे हैं तो सबसे पहले पैच टेस्ट करें। पैच टेस्ट में ये चेक करें कि कहीं इस सीरम में डाली गई किसी भी चीज से आपको एलर्जी तो नहीं है। अगर एलर्जी हो रही है तो उस चीज को सीरम में न डालें।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फायदे - फोटो : Adobe stock
फायदे
  •  बालों की जड़ों को पोषण मिलता है
  •  हेयर फॉल कम होता है
  • डैंड्रफ की समस्या भी कम हो सकती है
  • बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें