Homemade Face Mask to Get Instant Glow : बकरीद रौनक और रिश्तों का जश्न है। त्योहार को लेकर हफ्तों से तैयारी, लजीज पकवान बनाने और मेहमानों की आवभगत के बीच आपको खुद के लिए समय नहीं मिल पाता। वहीं इस बीच अगर आपको अपने रिश्तेदारों के घर जाना पड़े तो जाहिर है कि आप चाहेंगी कि आपका चेहरा थका-थका न लगे। तैयार होते समय आप एकदम फ्रेश और ग्लोइंग दिखना चाहती हैं। अब आज त्योहार की व्यस्तता के बीच पार्लर जाना शायद ही संभव हो। साथ ही महंगे पार्लर ट्रीटमेंट पर आप खर्च भी नहीं करना चाहती हों तो इंस्टेंट ग्लो के लिए घर पर ही 10 मिनट खुद को दें।
ताजगी और निखार के लिए घर पर ही आप इंस्टेंट फेस मास्क तैयार कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे को प्राकृतिक रौनक और खास ग्लो मिल सकता है। बकरीद का त्योहार रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मनाने का है, जिसमें आप खुद को फैशनिस्टा और खूबसूरत दिखाकर सबकी तारीफ पा सकती हैं। आइए जानते हैं घर पर सस्ता लेकिन असरदार इंस्टेंट फेम मास्क कैसे बनाएं।